Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद को कूड़े के कलंक से मुक्ति दिलाने मैदान में कूदे CM के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली

Rajive-Jaitly-BJP-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद- 09 दिसंबर 2023 - फरीदाबाद जिले में कूड़े की समस्या लगातार गंभीर रूप धारण करती जा रही है। पिछले दिनों सेक्टर 12 में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में  भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने शहर में कूड़े की समस्या की शिकायत रखी गई थी। उस समय मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर कूड़े की समस्या का जल्द समाधान करने के आदेश दिये थे। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें संसाधनों के अभव के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि शहर को स्वच्छ बनाने के जितने  भी संसाधनों की जरूरत है, वह सरकार उपलब्ध करवाएगी। लेकिन शहर में कहीं कूड़ा नजर नहीं आना चाहिए।

स्वच्छता के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इतनी गंभीरता देखते हुए उनके मीडिया एडवाइजर एवं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने खुद मैदान में उतरने का फैसला लिया। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र बड़खल से स्वच्छता चलाने की शुरूआत करने का फैसला लिया। उन्होंने शनिवार को बड़खल विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों का दौरा किया। जहां उन्हें कई जगह कूड़े के ढेर नजर आए। ऐसे में उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर आने के आदेश दिये। थोड़ी ही देर में नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां राजीव जेटली ने सड़क पर लगे कूड़े के ढेरों को तुरंत हटाने के आदेश दिये। जिसके बाद नगर निगम की गाड़ियों द्वारा तुरंत कूड़ा उठाया जाने लगे। इस बात का पता चलते ही मौके पर कई मीडिया कर्मी पहुंच गए। जिन्होंने युद्धस्तर पर हो रहे सफाई कार्य का लाइव प्रशासण करना शुरू कर दिया।

सफाई अ•िायान की खबर वायरल होते ही शहर के कुछ लोगों ने आलोचना करते हुए कहा कि सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। जिसके बाद अलोचना करने वालों ने एक जगह की फोटो और लोकेश •ोजकर सोशल मीडिया पर लिखा कि यहां से कूड़ा उठवा कर दिखाओं तो जाने। मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली के आदेश पर नगर निगम अधिकारियों ने तुरंत उस जगह से कूड़ा उठवाने का काम शुरू कर दिया। जिसे देखकर अलोचना करने वालों के मुंह तो बंद हो गए। लेकिन शहर के अन्य लोग राजीव जेटली को आशा •ारी नजरों से देखने लगे। वहीं शहर में यहां तक चर्चा शुरू हो गई कि यदि अपने इलाकों को साफ सुथरा बनाना है तो मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली से ही सम्पर्क करना बेहतर होगा। वहीं कुछ लोगों ने अपने आसपास लगे कूड़े के ढेरों की तस्वीरें खींच कर लोकेशन के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से राजीव जेटली को •ोजनी शुरू कर दी। उन्होंने इन तस्वीरों को नजरअंदाज न करते हुए साथ के साथ निगम अधिकारियों को आदेश देकर कूड़ा भी उठवाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि निगम आयुक्त मोना ए श्रीनिवास ने शहर को पूरी तरह स्वच्छ बनाने की अपनी योजना के बारे में राजीव जेटली को अवगत करवाया है। इस योजना पर काम भी शुरू कर दिया गया है। करीब एक महीने बाद शहर में कहीं भी कूड़ा खुले में पड़ा हुआ नजर नहीं आएगा।

 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: