Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पन्ना प्रमुख सम्मलेन BJP की चुनाव रणनीति का मजबूत हिस्सा है : धनखड़

Haryana-State-President-Om-Prakash Dhankhar
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

Haryana-State-President-Om-Prakash Dhankhar

फरीदाबाद / बल्लभगढ़ ,  9 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा है। धनखड़ ने दावा किया कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसका पन्ना प्रमुख भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष सहित अन्य पदों तक पहुंच सकते हैं।  रविवार को फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ विधानसभा में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को गिनवाया और कांग्रेस को झूठ की दुकान कह डाला। 

वहीं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने भी पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया और 2024 में पन्ना प्रमुखों की भूमिका उन्हें बताई। प्रदेश अध्यक्ष सम्मेलन के बाद तिगांव विधानसभा में व्यापारी उद्यमी संवाद कार्यक्रम में पहुंचे और  कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए तथा मोदी सरकार की औद्योगिक नीतियों को सर्वश्रेष्ठ बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले 9 वर्षों में महिला सशक्तिकरण, देश की सीमाओं को सुरक्षित करने भाजपा सेवाभाव की नीति से कार्य कर रही है। भाजपा शासन में हर घर शौचालय, रसोई गैस, नल से जल पहुंच रहा है। भाजपा ने जो चुनावों में राजनीतिक वादे किए थे उनको पूरा करने का काम किया है। तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम बहन-बेटियों को न्याय दिलाया है। 

कश्मीर से धारा 370 हटाई और आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में हमारे भगवान राम टेंट में बैठे थे, जम्मू कश्मीर में 370 लगी हुई थी, गांवों में माताएं -बहनें दूर दूर से पानी लाने पर मजबूर थी, हजारों गांवों में बिजली नहीं थी और गैस सिलेंडर के लिए लंबी लंबी लाइन लगती थी। कांग्रेस राज में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन 2014 में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद नौ साल में एक नया भारत दिखाई देने लगा है। अब हमारा देश विश्व की बड़ी ताकतों में गिना जाने लगा है।प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बल्लभगढ़ से विधायक व हरियाणा सरकार में मंत्री मूलचंद शर्मा की सराहना की।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलती है। कार्यकर्ता ही पार्टी की आत्मा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश और प्रदेश में जमकर विकास कार्य हुए हैं। हरियाणा सहित पूरे देश में नए नेशनल हाईवे का जाल बिछाया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में देश और प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर पन्ना प्रमुख पार्टी की रीड की हड्डी है। जब बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख मजबूत होगा तो देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी। भाजपा का पन्ना प्रमुख जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर आमजन तक पहुंचे और पात्र लोगों की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायक की भूमिका निभाएं। 

भाजपा सरकार ने साल में प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाने का काम किया है। बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव रहे अजय गौड, हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, टिपरचंद शर्मा, सोहनपाल छोकर व अन्य जिला पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में लगवाए मोदी -मोदी के नारे

बरसात के मौसम में भी पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे पन्ना प्रमुखों को देखकर गदगद प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सभी पन्ना प्रमुखों से मोदी-मोदी के नारे लगवाए। दरअसल धनखड़ ने जब यह कहा कि विदेशों में भी मोदी जी के कारण भारत की जय जय कार हो रही है तो, सभी ने भारत माता की जय और मोदी मोदी नारे लगाए। इस पर मंच से बोल रहे भाजपा अध्यक्ष ने भी कहा कि भारत माता की जय और मोदी जी की जय पूरी दुनिया में हो रही है। धनखड़ ने सभा में मोदी मोदी के नारे लगाने के लिए कहा तो हजारों लोगों ने खड़े होकर मोदी मोदी के नारे लगाए

मोदी सरकार की नई औद्योगिक नीति निवेशपरक है: ओम प्रकाश धनखड़

पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित व्यापारी उद्यमी संवाद में  पहुंचे श्री धनखड़ ओमप्रकाश धनखड़ ने व्यापारियों को केंद्र और हरियाणा सरकार की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारा देश आज विश्व पटल पर चमक रहा है। हमारी सरकार की नई औद्योगिक नीति निवेशपरक है। इस नीति में सुरक्षा है, ईमानदारी है, सहयोग है। सभी उद्यमियों को निवेश करने को प्रोत्साहित करती है।

पहले की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार के समय भारत में चाइनीज कंपनियों का बोलबाला था। परन्तु 2014 से केंद्र में सत्ता संभालने के बाद भारत रक्षा, व्यापार, शिक्षा, कृषि, औद्योगिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की ओर अग्रसर है। कोरोना काल में भी 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा कर भारत के उद्योग और व्यापार जगत को उभारा गया। पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: