Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्रता से पहले भारतीय राजनीति के मुख्य केन्द्र बिन्दू थे : बलजीत कौशिक

CONGRESS-LEADER-BALJEET-KAUSHIK
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

CONGRESS-LEADER-BALJEET-KAUSHIK

फरीदाबाद, 27 मई। फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के अनुज व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर नीलम चौक स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को जल से धोकर साफ  किया।

इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिन्होंने भारत में लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, अग्रगामी एवं शांतिप्रिय राष्ट्र की नींव डाली। पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता से पहले और बाद में भारतीय राजनीति के मुख्य केन्द्र बिन्दू थे। 

उन्होने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू युगदृष्टा, महान स्वतंत्रता सेनानी, महान वकील, कुशल राजनेता, विश्व शांति के अग्रदूत थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में विकास की नींव डाली, जिसमें किसानों के लिए बांध, नहरें, मजदूरों के लिए कारखाने व मिलों का निर्माण, वैज्ञानिकों के लिए तमाम शोध संस्थान और युवाओं के लिए शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया, जिसे कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा।


उन्होंने कहा कि 50 हजार हिंदू-सिख परिवारों के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के निर्देश पर नए शहर के रूप में बसाया गया था और हमारे बुजुर्गों ने कड़ी मेहनत से शहर को आगे बढ़ाया और विश्व पटल पर सुशोभित किया।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार-विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक ने कहा कि भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू का संपूर्ण जीवन देश के प्रति समर्पित रहा और उनके पूरे परिवार ने भारत की आजादी में अपना अपूर्व योगदान दिया। भारत को आर्थिक रूप से निर्भिक बनाने के लिए भी उन्होंने बहुत अहम योगदान दिया। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे बहुत प्यार करते थे, इसलिए उन्हें बच्चे चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस फरीदाबाद चैप्टर डा. सौरभ शर्मा अनुज शर्मा एडवोकेट, रंधावा फागना, आकाश पंडित, जवाहर ठाकुर, महेश बैंसला, पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति फरीदाबाद संजय कौशिक, निशांत लोहिया, नीरज नरवत, अश्वनी कौशिक,फैसला, रणबीर, राम प्रवेश, विकास फागना,डॉ सौरभ शर्मा, सुनील पाराशर, चमन नगर आदि मौजूद थे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: