Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हमारी सनातन संस्कृति के प्रतीक हैं त्यौहार और उत्सव- लखन सिंगला 

Govardhan-Pooja-in-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 
फरीदाबाद, 26 अक्टूबर : अग्रवाल सभा (रजि) पूर्ण एंक्लेव ओल्ड फरीदाबाद ने बुधवार को सेक्टर 19 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में धूमधाम से गोवर्धन पूजा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। हर वर्ष की भांति इस बार भी गोवर्धन पूजा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। अग्रवाल सभा पिछले 20 वर्षों से लगातार यहां पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है। आयोजकों ने इस बार लगभग 60 फुट का विशालकाय आकर्षक गोवर्धन बनाया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला एवं सुभाषचंद जैन ने सह यजमान के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

 कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा के साथ की गई। जिसके बाद गोवर्धन महाराज एवं ओम जय जगदीश जी की आरती गाकर गोवर्धन पूजा की गई। सभी आए हुए अतिथियों ने विधिवत रूप से गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई। इस मौके पर लखन सिंगला ने गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि इंद्र देव के प्रकोप से गोकुल वासियों को बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने जब अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया था, तभी से ब्रज के आस पास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। दिवाली से अगले दिन गोवर्धन पूजा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

 अग्रवाल सभा (regd) पिछले 20 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है। इस सुंदर कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी और कहा कि ये त्योहार और उत्सव हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक हैं। हमें पूरे जोश एवं उत्साह से इनको मानना चाहिए। कार्यक्रम में सभा के संरक्षक जयप्रकाश गुप्ता, श्री कृष्ण मेंहदीवाले, जगदीश चंद गोयल, अध्यक्ष सुभाषचंद गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान धर्मवीर गुप्ता, उपप्रधान प्रशांत गुप्ता, महासचिव महेश सिंघल, कोषाध्यक्ष महेशचंद गुप्ता, लक्ष्मण गोयल स्कूल प्रबंधक, श्रीमती सीमा गर्ग अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, अरुण मित्तल, सुशील जैन मॉडर्न स्कूल प्रबंधक, के के मित्तल, अनिल कुमार चांदीवाला, विष्णु गोयल, सुरेंद्र गोयल, चौधरी प्रवीण गर्ग, कपूरचंद अग्रवाल, प्रो एस सी गुप्ता, रवि गुप्ता, आर के गोयल, सुगनचंद जैन, योगेंद्र गर्ग, अजय जैन, मनोज अग्रवाल, दिनेश जिंदल, रामभरोसे गर्ग, दीपक गोयल, अरविंद गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, नितिन सिंगला, अशोक जिंदल अशोका रेस्टोरेंट, रविंद्र मंगला, रविंद्र सिंगला, नरेश सिंगला, उमेश गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: