Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

सबसे ज्यादा मलाईदार पद दुष्यंत चौटाला के पास- धीरज जैन

AAP-Faridabad-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद, 27 अप्रैल। हरियाणा में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चला रहे हैं सरकार। उनके विभागों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार। सबसे ज्यादा मलाईदार पद दुष्यंत चौटाला के पास हैं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिर्फ एक बुत की तरह उनकी तरफ ताकते रहते हैं। उक्त वक्तव्य आम आदमी पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष धीरज जैन ने बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहे। प्रदेश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर हुआ प्रेस वार्ता में उनके साथ दक्षिण हरियाणा के युवा अध्यक्ष धीरज यादव, जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, युथ प्रवक्ता गौरव टांक, युवा जिला अध्यक्ष राहुल बैसला, जिला महासचिव भीम यादव, जोन युवा सचिव ब्रजेश नागर आदि मौजूद रहे। प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते हुए दीपक जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार ने न तो कोई नया अस्पताल बनाया, न कोई फ्लाईओवर बनाया, बिजली यहां सबसे महंगी, पैट्रोल-डीजल यहां सबसे महंगा उसके बावजूद प्रदेश सरकार 3.75 लाख करोड़ रुपए के कर्जे में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अपने जेबें भरने में लगे हैं। प्रदेश की जनता के खून-पसीने की कमाई को यह लूट रहे हैं, इनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। 

प्रैसवार्ता में युवा दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष धीरज यादव ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा प्रदेश में भाजपा के लिए काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस को डुबोने का काम किया है। आज कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीब जनता की पार्टी है आम लोगों की पार्टी है। पार्टी में सर्वे के आधार पर भर्ती की जाती है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी मजबूत होने वाली है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी की युवा टीम पूरे जोश एवं उत्साह से काम कर रही है। आम आदमी पार्टी काम में विश्वास रखती है न कि जाति-धर्म पर लोगों को बांटने का काम करती है। दिल्ली में हमने काम किए और पंजाब में भी काम करेंगे। इसी तर्ज पर हमारा अगला लक्ष्य हरियाणा होगा और आम आदमी पार्टी यहां पर सरकार बनाने जा रही है। आज भाजपा डर की वजह से फरीदाबाद में चुनाव नहीं करवा रही है, मगर कितने भी समय के लिए चुनाव टाल लें, आम आदमी पार्टी सत्ता हासिल करेगी। 

युवा जिलाध्यक्ष राहुल बैसला एवं जिला महासचिव भीम यादव ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा के अंदर जो भाजपा पार्टी की सरकार मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में चल रही है। इस सरकार ने हरियाणा की जनता को सबसे ज्यादा बेरोजगार बना दिया है। आज का युवा पूरी तरह से बेरोजगारी की मार झेल रहा है। पहली बात तो प्रदेश में गरीब बच्चों को पढने की कोई सुविधा नहीं है और अगर गरीब परिवार का बच्चा पढ़ लिख भी जाता है तो, फिर उसे नौकरी नौकरी की तलाश में जगह-जगह भटकना पड़ता है। सरकारी स्कूलों का जान-बूझकर भट्टा बिठा दिया गया है, ताकि प्राईवेट स्कूलों को बढ़ावा दिया जा सके। हाल ही में माननीय हाई कोर्ट ने सरकार द्वारा भर्ती की गई 5838 क्लर्कों की भर्ती को कैंसिल किया है, जिसमें सरकार की खामियां साफ नजर आती हैं। आज प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हो रही है और आम आदमी पार्टी का युवा सडकों पर उतरकर प्रदेश स्तर पर सरकार का घेराव करेगा।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad

Post A Comment:

0 comments: