Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बिहार से पकड़ लाइ फरीदाबाद महिला पुलिस

Faridabad-Police-report27
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यालय  नीतीश अग्रवाल द्वारा जघन्य मामलों में अपराधियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना सैन्ट्रल प्रभारी की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजकुमार है जो बिहार  के मुंगेर जिले के गढ़ी रामपुर गांव का रहने वाला है। दिनांक 22अप्रैल 2022 को आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत महिला पुलिस थाना सैंट्रल में  मुकदमा दर्ज किया गया था।

 पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की उम्र 22 साल है। आरोपी  मजदूरी का काम करता है। पीड़ित नाबालिक लड़की के पड़ोस में ही रहता था।  जिसमें लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और नाबालिग लड़की को वारदात के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके कारण लड़की ने किसी को नहीं बताया था। अचानक लड़की के पेट में दर्द होने के कारण लड़की की मां लड़की को बीके अस्पताल में दिखाने के लिए लेकर गई। बीके अस्पताल में टेस्ट कराने लड़की की प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई लड़की से पूछने पर बताया कि लड़की के साथ राजकुमार ने कई बार गलत काम किया था और बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी पिछले करीब 5 महीने पहले ही फरीदाबाद छोड़कर बिहार जा चुका था। आरोपी के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तुरंत उप निरीक्षक शीला देवी के नेतृत्व में गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को रेड कर बिहार से गिरफ्तार कर फरीदाबाद लाया गया है। आरोपी को मामले की पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: