Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

तंवर की राह पर ही शैलजा, AAP को हरियाणा का तीसरा विकल्प मान कई पूर्व मंत्री, MLA AAP में शामिल

Good-News-for-AAP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़ - हरियाणा में कल से आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों की होड़ मची है। आम आदमी पार्टी को अब प्रदेश के लोग तीसरा विकल्प मानकर चल रहे हैं। लोगों का भाजपा कांग्रेस पर से अब भरोषा उठता जा रहा है और अब हरियाणा की राजनीति बदल सकती है। कल आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, गुरुग्राम से पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, बिजेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री व पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा कांग्रेस, समालखा से पूर्व निर्दलीय विधायक रविंद्र मछरौली,सोहना से जावेद अहमद, फरीदाबाद से डाक्टर कुलदीप चपराना और ठाकुर कमल सिंह तंवर सहित कई  शामिल हुए। अभी चर्चाएं हैं कि ये तो शुरुआत है आगे और बड़े नेता और कुछ बड़े अधिकारी आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगे। 

हरियाणा में कांग्रेस को अगला विकल्प माना जा रहा था लेकिन कांग्रेस पुरानी राह पर ही चल रही है। कई वर्षों तक जो कुछ अध्यक्ष रहते हुए अशोक तंवर ने किया उसी राह पर लगभग ढाई वर्षों से कुमारी शैलजा चल रहीं हैं। न तंवर प्रदेश में संगठन बना पाए थे न शैलजा बना पा रही हैं। प्रदेश भर के कार्यकर्ता मायूस हैं और दूसरी पार्टियों में जाने को मजबूर हैं। अगर कांग्रेस समय से न संभली तो कांग्रेस के तमाम पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं ऐसा खास सूत्रों द्वारा जानकारी मिल रही है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: