Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

निगमायुक्त यशपाल यादव ने देर रात की सफाई कर्मचारी यूनियन संग बैठक

MCF-Faridabad-Sps-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 फरीदाबाद, 29 दिसम्बर। नगर निगम आयुक्त व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन  के बीच विगत कल 28 दिसंबर को देर साय संपन्न हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों एवमं समस्याओं का निवारण जल्द करने का निगमायुक्त यशपाल यादव ने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया। वही नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से शहर को स्वच्छ, सुन्दर, कचरा मुक्त बनाने तथा नागरिकों में समय पर टैक्स जमा करवाने की चेतना लाने के लिए सभी वार्डों में कर्मचारियों द्वारा जनचेतना लाने के लिए हाथों में बैनर तख्तियां आदि लेकर मार्च निकालने का भी सुझाव दिया गया जिसको निगम आयुक्त यशपाल यादव ने स्वीकार किया है। 

निगमायुक्त यस पाल यादव ने कर्मचारियो की मांगों को जायज करार देते हुये यूनियन नेताओं को पुन: विश्वास दिलवाते  हुए वर्ष 2014 में फ्रेश अपॉइंटमेंट हुए कर्मचारियों की आयु निर्धारित करवाने के लिये जिला चिकित्सा अधिकारी से विचार.विमर्श कर आयु निर्धारित करवा कर कर्मचारियों की सर्विस बुक व पर्सनल फाइल में दर्ज करवाने व 2 वर्ष की प्रोविजन अवधि पूर्ण करने पर कंफर्म लेटर जल्द देनेए ठेका प्रथा, पार्ट वन में लगे कर्मचारियों का ठेका रिन्यूअल कर जल्द वेतन देने, वर्ष 2018 से वर्ष 2021 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सभी सेवानिवृत्ति लाभ तथा पेंशन एडवांस सहित एलटीसी व अन्य एरियर्स का भुगतान करने, सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र जल्द बनवानेए वरिष्ठ एवं पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति करने, शिक्षा भत्ता व एसीपी एरियर्स का भुगतान करने, कर्मचारियों द्वारा पूर्व में एलटीसी लेने के लिए भरे गए फार्म को रद्द करवा कर पात्र कर्मचारियों के एलटीसी फॉर्म भरवा कर एलटीसी देने, सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों एवं हरियाणा सरकार के नियम 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी के अनुपात में जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों के नए पद सहित करवाने व नियम अनुसार भर्ती करनेए सफाई कर्मचारियों की जर्जर पड़ी हाजिरी शैडो की रिपेयरिंग एवं शौचालय बनाने तथा बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद में नए हाजिरी शैडो का निर्माण करनेए नगर निगम में शामिल हुए 24 गांवों के सफाई कर्मचारियों, चौकीदारों के दिसंबर 2020 से बकाया वेतन का भुगतान करने तथा गांव में पंचायतों द्वारा प्रस्ताव पास कर लगाए गए सफाई कर्मचारियों, माली कम चौकीदारों तथा ट्यूबवैल ऑपरेटरों के रिकार्ड का अवलोकन कर अन्य कर्मचारियों की भांति निगम में समायोजित करने सहित अन्य मांगों  का भी निगमायुक्त द्वारा जल्द से जल्द समाधान करने का विश्वास दिलाया गया।

 निगमायुक्त ने महासफाई अभियान में काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। उन्होंने साप्ताहिक एवं राजपत्रित अवकाश  में काम करने के बदले कर्मचारियों को अवकाश देने की भी घोषणा की है।  

बैठक में निगमायुक्त यशपाल यादव के अलावा चीफ  इंजीनियर रामजीलाल, वित्तीय नियंत्रक भारत भूषण, स्वास्थ्य अधिकारी  लेखा अधिकारी अजमेर सिंह, प्रस्थापना अधिकारी सृष्टि एवं सहायक दशरथ कुमार शामिल थे जबकि यूनियन की ओर से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमला, जिला सचिव नानक चंद खेरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, सचिव कृष्ण चिंडालिया, वरिष्ठ उप प्रधान राकेश चिंडालिया, मुख्य संगठनकर्ता सुदेश कुमार, कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह सोया, उप प्रधान रघुवीर चौटाला, राजकुमार, प्रेस सचिव महेंद्र कुडिय़ा, सरोज कुमारी, ओल्ड जोन के प्रधान शक्ति सिंहए बलभग? जोन के प्रधान श्रीपाल मौर्या आदि शामिल थे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: