Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद में कांग्रेसियों ने मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस

Faridabad-Congress
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

  
फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर -9 कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस कांग्रेस का झंडा फहराकर मनाया। 

इस अवसर पर आनंद कौशिक ने कहाकि कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी।  इनके संस्थापकों में दादा भाई नौरोजी, एओ ह्यूम और दिनशा वाचा जैसे बड़े दिग्गज शामिल रहे। 1947 में जब देश को आजादी मिली तो उसके बाद कांग्रेस देश की पहली बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी थी। आज के ही दिन 28 दिसंबर 1885 में मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में कांग्रेस की नींव रखी गयी थी।1857 के स्वतंत्रता संग्राम के विफल होने के बाद देश की आजादी के लिए नेताओं को एक मंच देने के लिए कांग्रेस की स्थापना हुई थी, बाद में कांग्रेस के नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों ने पूर्ण स्वराज्य का नारा देकर अंग्रेजी शासन को देश से बाहर खदेड़ दिया और भारत को आजादी दिलाई थी ।

बलजीत कौशिक ने कहाकि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश की बागडोर संभाल कर देश को एक आधुनिक रूप प्रदान किया। जिससे भारत विश्व के महान देशों में शामिल हो गया। कांग्रेस पार्टी में देश की आजादी ही नहीं बल्कि सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत, पर्दाप्रथा, मद्यपान और असमानता जैसी बुराइयों को खत्म करने का काम भी किया है। कांग्रेस का इतिहास सेवा और त्याग कर रहा है। यह एक सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन का नाम है। कांग्रेस ने सदैव देश की एकता और अखंडता को बनाए रखा है। धार्मिक सद्भाव को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं के हितों की आवाज उठाई है। बेरोजगारी, गरीबी और असमानता से लड़ने की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। आज भारत में मौजूदा शासित राजनीतिक दल भाजपा ने देश में धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ कर रख दिया है। देश में जातिवाद को बढ़ावा दिया है। भाजपा ने लोगों की भावनाओं का दुरुपयोग करके सत्ता हासिल की है।अब लोगों को अपनी इस भूल का अहसास भी होने लगा है और अब वह कांग्रेस को ही महत्व देने लगे हैं क्योंकि भाजपा सिर्फ लोगों के सपनों से खिलवाड़ करती है।  

युवा नेता विनोद कौशिक ने कहाकि कहाकि जनता अब भाजपा सरकार से पूरी तरह परेशान हो चुकी है। आज देश के हर वर्ग में घोर निराशा छाई हुई है, भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का हर वर्ग त्रस्त है। सरकार के गलत फैसलों और जन विरोधी नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। आज हरियाणा में भी उद्योग हजारों की तादाद में बंद हो चुकें है और लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी है।  बेरोजगारी 45 साल में सबसे अधिक है। 'मंदी और तालाबंदी' इस सरकार की पहचान बन गई है। हरियाणा प्रदेश में भी मंदी का बड़ा असर हुआ है। आज प्रदेश की बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे अधिक है। 

इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष सुनीता फागना व गजना लम्बा,एडवोकेट अनुज शर्मा दानिश अली, बिलाल सैफी,उमर सैफी,अखिल खान,दानिश भाई,रंधावा फागना,अजय, राम महेर गोयल, लाल चंद ठाकुर, महेश चंद शर्मा, डीडी शर्मा, कुंवर सिंह मलिक, आफताब कुरेशी, नरेश शर्मा,शाहनवाज कुरैशी, देवीलाल, महेंद्र नंबरदार, सुनील कुमार, सीपी गौतम, राजा सैनी ,बिट्टू सैनी ,अश्वनी कौशिक, रत्न सिंह,एल एल मित्तल,सुनील मान चेयरमेन फरीदाबाद कॉवेन्ट स्कूल,बबलू चौधरी,अजय बहल,हरिलाल प्रधान, गौरव वशिष्ठ,श्रवण माहेश्वरी, नरेश, वेद राम शर्मा, महेंद्र गढ़वाल,आकाश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, कैलाश,अजीत सिंह, विकास फागना, देवेंद्र दीक्षित, कुलदीप,पम्मी मान,लाडू देवी, पूनम शर्मा, शिमला तवर, कल्पना गोयल अंजू देवी मौजूद थी। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: