Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार - नीरज त्रिपाठी

Neeraj-Tripathi-Congress-Pratapgarh
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

प्रतापगढ़-28/12/2021- राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी  के निर्देश एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज गड़वारा बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अभय प्रताप सिंह एवं गड़वारा न्याय पंचायत के अध्यक्ष किशन सिंह के नेत्तृत्व में "प्रतिज्ञा सम्मेलन" का आयोजन किया गया l  प्रतिज्ञा सम्मेलन में मुख्य अतिथि माननीय श्री दीपक सिंह , नेता कांग्रेस विधान परिषद दल, उ.प्र.की  अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी, संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरफान अली एवं आभार पी.सी.सी सदस्य कपिल द्विवेदी  ने व्यक्त किया l

    प्रतिज्ञा सम्मेलन में बोलते हुए  मुख्य अतिथि मा. दीपक सिंह  ने कहा कि महासचिव प्रियंका गांधी जी ने प्रतिज्ञा किया है कि 40 % टिकट महिलाओं को दिया जाएगा l इंटर में पढ़ रही छात्राओ को मोबाइल फोन एवं बीए में पढ़ रही छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दी जाएगी, वर्ष में 3 भरा गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा,

20 लाख बेरोजगारों को सरकारी रोजगार दिया जाएगा , उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो बिजली का बिल सभी का हाफ किया जाएगा कोरोना काल में आए बिजली के बिल को माफ किया जाएगा और कोरोना काल में परेशान परिवारों को 25-25 हजार रु. दिया जाएगा l गेहूं और धान की खरीद में किसानों को 25 सौ रु. रुपए प्रति कुंटल दिए जाएंगे l किसान भाइयों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा l आंगनवाड़ी एवं आशा बहुओं को प्रतिमाह मानदेय ₹10000 दिया जाएगा l

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सरकार में पेट्रोल, डीज़ल एवं गैस के दाम आसमान छू रहे है मोदी जी दो करोड़ रोजगार देने का वादा करके जिन को रोजगार मिला था उनसे भी छीनने का काम किया है जनता अब समझ चुकी है जागरूक हो गई है आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में इसका जवाब जनता देगी और प्रियंका गांधी  के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी l

प्रतिज्ञा सम्मेलन में पूरे भारत के प्रधान साहब सिंह,पूर्व प्रधान शिवराजपुर राजेन्द्र सिंह ,पूर्व प्रधान विनय जायसवाल, पूर्व प्रधान रामनगर लष्मीकांत मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य शमीम अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवराजपुर रिशू पाण्डेय जी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गड़वारा आशुतोष त्रिपाठी, पी.सी.सी.सदस्य डॉ.प्रशांत देव शुक्ला, डब्बू सिंह,लल्लू जायसवाल,शीतला प्रसाद सिंह, अजय विक्रम सिंह, मो.इलयास, योगेश यादव मनकू, रायसाहब सिंह, हरि लाल सरोज, नागेन्द्र सिंह,बब्बन सिंह,राजन पाण्डेय,अंकित पाण्डेय,सूरज पाण्डेय,प्रीतम पाण्डेय,दरोगा मिश्रा, चन्द्र नाथ शुक्ला,विजय पाण्डेय,गौरी शंकर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष सड़वा चण्डिका मोनू मिश्रा जी, मनीष सिंह,बलराम तिवारी, विकास शुक्ला, विवेक शुक्ला, विकास सिंह, अनिल पटेल, ओम प्रकाश वर्मा, सूबेदार यादव,अनवर हुसैन, शहजाद अहमद शुभम शुक्ला ,आशीष शुक्ला, कमलेश मिश्रा, विशाल शुक्ला,शैलेश पाण्डेय,चंदन पाण्डेय, विनय मिश्रा, शिवम सिंह, आशुतोष तिवारी सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे l

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: