Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

घर- घर जाकर भाजपा के विकास की पोल खोलेगी कांग्रेस, फरीदाबाद में हुई अहम् बैठक 

Congress-Meeting-In-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद : जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से हरियाणा कांग्रेस ने जनजागरण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के मद्देनजर पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान ने फरीदाबाद के सेक्टर 16 ए स्थित सर्किट हाउस में आज जिला  कांग्रेस कमेटी की एक बैठक ली।  इस बैठक में पूर्व मंत्री ने बताया कि आगामी दिनों में हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्त्ता पैदल मार्च कर घर घर जाएंगे, जिसको लेकर फरीदाबाद के  सभी वरिष्ठ नेताओं ने सहमति जताई। नेताओं ने कहा कि पार्टी अब भाजपा के विकास की पोल खोलेगी और जनता को बताएगी कि भाजपा का  विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है। 

इस बैठक में इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंत्री ए सी चौधरी, विधायक नीरज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप,  लखन कुमार सिंगला, पूर्व चैयरमैनअब्दुल ग़फ़्फ़ार कुरैशी, प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज मनोज अग्रवाल, हरियाणा कांग्रेस कॉर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, फ़रीदाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी, वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा, पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एस एल शर्मा, छात्र नेता कृष्ण अत्रि, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी ,सुनीता फागना, गंजना लाम्बा,वरिष्ठ नेता राजेंद्र भांबला, वरिष्ठ नेता गुलशन बग्गा, ज्ञानचंद आहूजा, विजय कौशिक, अशोक रावल, युवा कांग्रेस महासचिव मोहन ढिल्लों, अनीश पाल, प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. सौरभ शर्मा, संजय सोलंकी, चेयरमैन ओबीसी ललित भड़ाना, भरत अरोड़ा,  वेद प्रकाश यादव, विनोद कौशिक, जयंत कौशिक, संजय त्यागी, छात्र नेता विकास फागना, अजित तोमर, शुभम कसाना, समीर धमीजा, सोनू सलूजा, विनय कुमार, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: