Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद नगरी क्राइम नगरी में तब्दील : धर्मवीर भड़ाना

AAP-party's-district-president-Dharamveer-Bhadana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद, 11 नवंबर :  आप पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने फरीदाबाद नगरी को क्राइम नगरी बनाने के लिए हरियाणा की प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में लगातार मर्डर, चोरी, लूटपाल, छेड़छाड़ की घटनाएं घट रही है, मगर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उक्त वक्तव्य धर्मवीर भड़ाना ने बड़खल गुड़गांव रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने की बजाय, लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के बजाए, चालान काट कर लोगों को परेशान करने का काम कर रही है।  

आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग करती है प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाएं और अपराधिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में पूरी तरह से अराजकता फैली हुई है न तो आम आदमी सुरक्षित है न ही महिलाएं सुरक्षित है। भाजपा सरकार केवल विकास के बड़े-बड़े वादे करती है, भाजपा नेताओं के पास रिबन काटने के अलावा  कोई काम नहीं है। भड़ाना ने कहा कि बुधवार को शहर में एक के बाद एक 2 मर्डर हो जाते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गुंडागर्दी को काबू करने में असफल नजर आ रहा है। बतौर चीफ गेस्ट शहर में अपराधिक तत्वों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है अनैतिक गतिविधियां चरम सीमा पर है। पुलिस की नाक तले जुआ सट्टा शराब नशाखोरी का कारोबार चल रहा है। 

इस मौके पर दक्षिण हरियाणा महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने खट्टर सरकार को पूरी तरह से फेल बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ना तो बेटियां सुरक्षित हैं ना बहुएं सुरक्षित हैं ना माताएं सुरक्षित हैं। मगर सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे देते हुए नहीं थक रही है। वहीं जोन सचिव बृजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद में लगातार क्राइम बढ़ रहा है, मगर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से क्राइम को रोकने में असफल साबित हुआ है। फरीदाबाद में एक के बाद एक हत्याएं हो रही है, लोग दहशत में है, मगर भाजपा की निरंकुश सरकार मौन धारण किए हुए है। 

पार्टी के संगठन मंत्री विनोद भाटी ने कहा कि प्रदेश की जनता को लूटने में अव्वल है भाजपा। एक तरफ तो प्रदेश की भाजपा सरकार पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इतना ही नहीं भ्रष्टाचार क्राइम को कंट्रोल करने में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। जिला सचिव भीम यादव ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस केवल और केवल गरीब लोगों के चालान काटने का काम कर रही है। शहर में क्राइम चरम पर है लगातार चोरियां हत्याएं लूटपाट की वारदातें हो रही हैं मगर पुलिस प्रशासन एवं भाजपा सरकार पूरी तरह से अचेत है।

आज आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है, अगर यही हाल रहा तो प्रदेश में पूरी तरह से गुंडाराज काबिज हो जायेगा। बड़खल विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने शहर में लगातार पल रहे ओयो होटल के धंधे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वह होटलों की आड़ में शहर में गैंगवार चल रहा है और सभी प्रकार के अनैतिक काम किए जा रहे हैं। मेरी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से अपील है किस शहर में बढ़ रहे अपराधों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए कोई होटलों पर लगाम कसी जाए।


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: