नई दिल्ली- हरियाणा में आज भाजपा को बड़ा झटका लगा जब ऐलनाबाद से BJP प्रत्याशी रहे पवन बेनीवाल कांग्रेस में शामिल हो गए। यही नहीं उनके साथ प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक गोयल मंगालीवाला , पूर्व सांसद तारा सिंह के पुत्र व इनेलो नेता कंवलजीत सिंह भी कांग्रेस में शामिल हुए। ऐलनाबाद में जल्द उप चुनाव होने जा रहा है और कांग्रेस को इससे बड़ा फायदा हो सकता है।
नई दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा की मौजूदगी में इन नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। आपको बता ने कि पवन बेनीवाल ने दो महीने पहले किसानों के मुद्दे पर भाजपा को अलविदा कहा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से मैं ऊब चुका हूँ और पार्टी छोड़ रहा हूँ।
Post A Comment:
0 comments: