Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद की जानलेवा सड़कों के गड्ढे भरकर हुड्डा का जन्मदिन मनाने वाले एडवोकेट खटाना BJP पर बरसे

Adv-Rajesh-Khatana-On-Bhupendra-Hooda-Birthday
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 फरीदाबाद : एडवोकेट राजेश खटाना राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर युवा कांग्रेस लीगल सेल ने आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया।  खटाना ने शहर का जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करते हुए सेक्टर 11 व 12 के डिवाइडिंग वाली सड़क जो बरसात के दिनों में गड्डो के रूप में तब्दील हो गई है उन पर  मलवा डाल कर सेवा भाव से मनाया। 

इस अवसर पर राजेश खटाना ने कहाकि आज भाजपा के शासन में पूरे फरीदाबाद शहर की सड़के बड़े-बड़े गड्डो के रूप में तब्दील हो गई है। टूटी सड़को के कारण जिससे आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है जिससे कई लोग घायल हो गए और कई घरो के चिराग तक भुज गए  हैं। लेकिन सड़को जैसे थी वैसे ही हैं। लेकिन बड़े दुख की बात है कि ना तो भाजपा सरकार को नाही प्रशासन को आम जनता की फिक्र है। आज भाजपा सरकार में हर वर्ग पूरी तरह से दुखी हैं। नेता हो या अधिकारियों  न्यूज़ के माध्यम से सबको पता चल ही जाता है कि कहा की सड़क की हालत ज्यादा खस्ता है परन्तु उन की उनके कानोँ में जूँ तक नहीं रेंगती। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नेता, प्रशासन ऐसे मस्त है जिन्हे आम जनता की जान की कोई परवाह नहीं है।   

एडवोकेट खटाना ने कहा कि  मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फरीदाबाद को फकीराबाद से  फिर फरीदाबाद बनाया था और अब खट्टर जी ने इस ऐतिहासिक शहर को फिर फकीराबाद बना दिया है। आम आदमी से लेकर उद्योगपति तक दुखी हैं और गरीबों का हाल तो बहुत ही बेहाल है। 5 किलो गेंहूं के लिए गरीब पांच दिन राशन डिपो पर चक्कर काट रहे हैं। सड़कों की हालत देख इस शहर को लोग नरक सिटी कहने लगे हैं। यहाँ नए उद्योग कोई उद्योगपति नहीं लगाना चाहता। यहाँ के कई उद्योगपतियों ने दुसरे राज्यों में उद्योग लगा लिए हैं। पूरा शहर खरीदकर पानी पी रहा है। जनता को अगर कुछ मिल रहा है तो सीवर के गंदे पानी से भरी सड़कें और बेतहाशा मंहगाई। 

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम सिर्फ नाम का साबित हो रहा है। अपने कर्मचारियों की पगार तक नहीं दे पा रहा है और कर्मचारी वेतन न मिलने से लगभग हर रोज प्रदर्शन करते दिख रहे हैं जबकि इसी नगर निगम में सैकड़ों करोड़ का घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी मालामाल हो गए और निगम कंगाल हो गया और सीएम साहब का वो जुमला फेल हो गया जिसमे वो कहते थे न खाने दूंगा न खाऊंगा। 

एडवोकेट खटाना ने कहा कि फरीदाबाद की जनता चुनाव का इन्तजार कर रही है और जल्द होने वाले पंचायत और नगर निगम में जुमलेबाजों को जनता आइना दिखाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आने वाले समय में हर चुनाव कांग्रेस जीतेगी और प्रदेश की जनता के अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन आज मैंने परिश्रम कर पसीना बहाकर मनाया ताकि भाजपा के गड्ढे से शहर की जनता को असमय दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा सकूं। मैं आगे भी शहर की अन्य सड़कों के गड्ढे भरने का प्रयास करूंगा। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: