फरीदाबाद - शहर के कई हिस्सों से आज भी कई-कई बार बिजली कट की जानकारी मिल रही है। कहीं-कहीं पीने के पानी की समस्या और विकराल होती जा रही है। आज फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग की मानें तो अब जल्द शहर के लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा और आज के बाद शहर का अधिकतम तापमान कई दिनों तक 38 डिग्री के ऊपर नहीं जाएगा। कल शुक्रवार और अगले दिन शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आस-पास ही रहेगा और रविवार से झमाझम बारिश शुरू हो सकती है।
रविवार सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है जबकि मंगलवार को दो डिग्री और लुढ़क सकता है। रविवार से कई दिनों तक बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि रविवार से मानसून दिल्ली और हरियाणा के तमाम जिलों में आ जायेगा। गर्मी से राहत मिलेगी।
Post A Comment:
0 comments: