Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

2 दिन में पार्षद जयवीर खटाना गिरफ्तारी न होने पर पानी की समस्या झेल सकते हैं फरीदाबाद के लोग

MCF-Protest-Report
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 
फरीदाबाद, 13 जुलाई। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को मनाने निगम आयुक्त पहुंची हड़ताली कर्मचारियों के बीच कर्मचारी नेताओं ने कहा जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक हड़ताल रहेगी जारी।

विदित है कि वार्ड नंबर 3 के पार्षद जयवीर खटाना और उनके पिता धर्मवीर खटाना द्वारा एक्सईन मदनलाल व ज्ञान प्रकाश वधवा के साथ की गई मारपीट, गाली गलौज से नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने आज मुकम्मल हड़ताल कर तीनों जोनों के कार्यालयों में कामकाज ठप्प रखा साथ ही फील्ड में सफाई, सीवर, मेंटेनेंस, बागवानी सहित सभी कार्य बंद  कर 6 हजार कर्मचारी  हड़ताल पर रहे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व म्यूनिसपल ईम्पलाइज फेडरेशन तथा इंजीनियरिंग एसोसिएशन का ऐलान कल भी पूर्णतया रहेगी हड़ताल। ना पेन चलेगा ना पहिया चलेगा सब कुछ रहेगा बंद यदि 2 दिन में आरोपी पार्षद व उसके पिता पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया तो यूनियन जलापूर्ति एव अग्निशमन विभाग को भी हड़ताल में शामिल करने पर विचार करने पर मजबूर होगी। हड़ताल में बैठे कर्मचारियों में अचानक उस वक्त और आक्रोश भडक़ उठा जब पीडि़़त एक्सईएन मदन लाल शर्मा द्वारा आरोपी पार्षद के दबाव के चलते मानसिक संतुलन बिगडऩे के कारण नौकरी से इस्तीफा देने  की खबर कर्मचारियों को मिली ।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, संघ के उप महासचिव सुनील चिंडालिया, केंद्रीय कमेटी के नेता सुभाष फेटमार, म्यूनिसपल ईम्पलाइज फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान, साबिर, नरेश बैसला ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में जनता को  जन सुविधा देने पर जूट  हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ छूट भैया  नेता  अपनी राजनीति चमकाने के लिए कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं दुव्र्यवहार करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और नगर निगम का तमाम कर्मचारी एकजुट है। और इस हड़ताल को जब तक चलाएंगे जब तक आरोपी पार्षद एवं उसके पिता एव अन्य दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता। आरोपी पार्षद की एक वॉयस क्लिप जिसमें उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को फोन करते समय बाल्मीकि बिरादरी के लोगों का अपमान करते हुए जाति सूचक शब्द बोले हैं, इस इस वायस क्लिप के वायरल होने पर फरीदाबाद के तमाम वाल्मीकि समाज में भारी आक्रोश है जिस पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा पार्षद जयवीर खटाना और धर्मवीर खटाना पर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करने के लिए डीसीपी सेंट्रल के नाम एक दरखास्त एसएचओ अनिल कुमार को दी है। इस बीच नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों को मनाने के लिए निगम आयुक्त डा. गरिमा मित्तल द्वारा प्रयास किए गए लेकिन निगम आयुक्त अपने प्रयासों में सफल नहीं हो पाई।

नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों के आंदोलन को उस वक्त और अधिक बल मिला जब सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लांबा संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार व फरीदाबाद ब्लॉक के प्रधान करतार सिंह ने नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल का प्रदेश के 3 लाख कर्मचारियों की ओर से समर्थन किया। श्री लाम्बा ने अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर डीए बहाल करने, पुरानी पेंशन लागू करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पक्की भर्ती करने सहित सभी छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस लेने व अन्य कर्मचारी प्रिय मांगों को लेकर 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रतिरोध दिवस में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की भी अपील की। आज की इस हड़ताल को अन्य के अलावा कर्मचारी नेता श्रीनंद ढकोलिया, वीरेंद्र, सीताराम शर्मा, करमचंद बघेल, नरेश भगवाना, गुलाब सिंह चिंडालिया, दीपक तमोली, बल्लू चिंडालिया, दर्शन सिंह सोया, रमेश पहलवान, परसराम अधाना, वेद भड़ाना, रोहतास, योगेश शर्मा व सतीश, सुरजीत आदि ने भी सम्बोधित किया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: