Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

चोरी-चोरी, चुपके-चुपके फिर शुरू हुआ पलवल तालाब काण्ड, प्रोफ़ेसर ने कहा सब मिले हुए हैं

Badram-Palwal-NEWS
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़ - हरियाणा के पलवल जिले की पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़राम गांव में तालाब काण्ड अब भी जारी है। कई महीने से ये खेल चल रहा है। जब मीडिया में ख़बरें छपती हैं तो कुछ दिनों के लिए काम रोक दिया जाता है। स्थानीय निवासी एवं नेहरू कालेज के प्रोफ़ेसर रजनीश का अब सरकार पर से भरोषा उठ चुका है। उनका कहना है कि लगता है काण्ड करवाने में जिले के बड़े अधिकारियों का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार सीएम, गृह मंत्री, उपायुक्त पलवल सहित कई बड़े अधिकारियों को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कुछ समय काम बंद हो जाता है और जब सांठगांठ हो जाती है तो काम फिर शुरू हो जाता है। 

प्रोफ़ेसर रजनीश ने बताया कि कल रात्रि लगभग 8 बजे फिर वहाँ जेसीबी आ गई और ऐतिहासिक तालाब को फिर पाटा जाने लगा। उन्होंने कहा कि रविवार को अवकाश का दिन होता है और तालाब काण्ड करने वालों ने शायद मौका ढूंढ किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। ये वीडियो कल रात्रि का देखें  

उन्होंने कहा कि आज सुबह भी काम शुरू हो गया। उन्होंने स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत की तो जबाब मिला कि हम कुछ नहीं कर सकते। ऊपर से हमारे ऊपर दबाव है। प्रोफ़ेसर रजनीश ने कहा कि अब लग रहा है कि ऊपर से नीचे तक सब मिले हुए हैं और सरकार के पैसे का दुरूपयोग भी कर रहे है अपनी जेबें भी भर रहे हैं। आज सुबह का वीडियो 


 आपको बता दें इस गांव में एक प्राचीन ऐतिहासिक तालाब है और काफी गहरा है। इस तालाब में पानी कभी नहीं सूखता। अब ऐसे में इसी तालाब के पास में दो तालाब खोदे गए। कई लाख रूपये खुदाई में लगे होंगे। जो तालाब खोदे गए उनमे अब भी पानी नहीं भरा दिखा। खोदे गए तालाबों की मिट्टी से प्राचीन तालाब को पाटा जा रहा है। प्रोफ़ेसर रजनीश का कहना है कि सरकार के पैसे का दुरूपयोग हो रहा है। मौके से सैकड़ों हरे पेड़ काट वहाँ की हरियाली भी ख़त्म कर दी गई। हरे पेड़ को काटकर बेंच लिया गया। 


प्रोफ़ेसर रजनीश कई बार इस तरह के पत्र लिख चुके हैं 

सेवा में,                           

श्रीमान मुख्यमंत्री हरियाणा,      

श्रीमान गृह मंत्री हरियाणा, 

श्रीमान डीजीपी हरियाणा, श्रीमान उपायुक्त पलवल,   

श्रीमान एसएसपी पलवल।             

विषय:-लाखों रुपयों का गबन कर नया तालाब खोदकर और उसकी मिट्टी से पुराने तालाब को भरना और सरपंच और प्रशासन के लोगों की मिलीभगत से लाखो का भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ अविलंब कार्यवाही करने बारे में। 

                                     श्रीमान जी,।  

                             निवेदन है कि मैं रजनीश पुत्र फूल सिंह,गांव- बढ़राव, तहसील और जिला-पलवल,हरियाणा का स्थायी निवासी हूं,और कॉलेज में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हूं 17 मार्च 2021 को मैने बीडीपीओ,डीडीपीओ,उपायुक्त, एसएसपी,PP ALAWALPUR, फॉरेस्ट विभाग,पंचायत विभाग हरियाणा को हरे को काटने वालों और अवैध रूप से नया तालाब खोदकर पुराने तालाब को उसकी मिट्टी से भरवाने के बाबत शिकायत दी थी,मगर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई,आज फिर दुबारा तालाब खोदा जा रहा है जिसमें सरपंच सहित प्रशासन के अधिकारी मिले हुए हैं ये अधिकारी 2020 में भी एक तालाब खोद चुके हैं जब पहले से ही गांव में आठ एकड़ का तालाब और मंदिर के पास प्राचीन तालाब हैं तो दो नए तालाब खोदने की क्या जरूरत पड़ी,फिर नए खोदे गए तालाब की मिट्टी से प्राचीन तालाब को को भरा जा रहा है जिसमे पानी भरा हुआ है,जबकि गांव में सैकड़ों लोग बीमारियों से परेशान रहते है जहां तालाब खुदा था यदि वहां डिस्पेंसरी खुल सकती थी,मगर पंचायत के पैसे को गबन करना था और सरकार के पैसे को भी,आठ एकड़ वाले  तालाब से तो अवैध कब्जे हटे नही है  तालाबों को मनरेगा स्कीम के न खुदवाकर जेसीबी से खुदवाया गया जिससे मजदूरों को मजदूरी भी सरपंच और खोदने वाले अधिकारी मिलकर खाते हैं।     अत: आप से अनुरोध है बिना विलंब के सरपंच और तालाब को खोदने वाले और पुराने तालाब को भरने वाले अधिकारियों के खिलाफ और हरे पेड़ों को कटवाने के खिलाफ भ्रटाचार की धाराओं के साथ मुकद्दमा दर्ज होना चाहिए,।                             आपकी अति कृपा होगी,।                  धन्यवाद।                                             प्रार्थी -रजनीश पुत्र फूल सिंह।            गांव - बढ़राव।                               तहसील और जिला पलवल,हरियाणा।                         Mobile no.9253839563

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Palwal News

Post A Comment:

0 comments: