नई दिल्ली- 26 जनवरी को जो हुआ था उससे लग रहा था कि कुछ लोगों की करतूत किसान आंदोलन पर पानी फेर रही है लेकिन राकेश टिकट के आंसुओं ने कमाल कर दिया और किसान आंदोलन को अब ढाई महीने होने वाले हैं और आंदोलन जारी है। अब गाजीपुर बार्डर आंदोलन का केंद्र बना है जहां बड़े-बड़े नेता भी पहुँच रहे हैं। आज शिव सेना नेता संजय राउत भी पहुँच सकते हैं। भारतीय किसान युनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत का कहना है कि ये आंदोलन तीनों काले कानूनों के खात्मे का आंदोलन है। ये आंदोलन गन्ने के रेट का आंदोलन है, बिजली, सिंचाई, खाद और कृषि से जूझते देश के कोने-कोने से आये किसान का आंदोलन है। पूरे देश का किसान एकजुट हो रहा है। हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा-दिल्ली सीमा पर कड़े इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। एक दिन पहले जहां दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बॉर्डर पर कंक्रीट की तीन फुट चौड़ी और चार फुट ऊंची दीवार बनाई थी वहीं अब वहीं टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के लिहाज से सड़क पर नुकीले सरिये ठोंक दिए हैं। सोशल मीडिया पर सरकार कैसे घिर रही है देखें
नरेन्द्र मोदी जी का युद्ध, अपने ही किसानों के विरुद्ध। #KisanAndolan #Farmer pic.twitter.com/HCm0c35cQI
— नरेश टिकैत (@NareshTikaitBKU) February 1, 2021
GOI,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 2, 2021
Build bridges, not walls! pic.twitter.com/C7gXKsUJAi
साहब इतनी मेहनत लदाख और
— Manoj Karwasra🌾🌴🚜 🏹 (@ManojKKarwasra) February 2, 2021
अरुणाचल में कर लेते...!! 😅😇@aartic02#FencingLikeChinaPak pic.twitter.com/QbQE4ZiaCs
चाइना बॉर्डर पर चीनी सेना को घुसने से रोकने की तैयारी है। pic.twitter.com/NS1rlItMnN
— Vishesh (@Dr_VisheshSingh) February 1, 2021
ये सब क्यों?
— Vikram Dangi Majra (@VikramDangi10) February 1, 2021
अपने ही किसानों से क्या युद्ध करना है?
इन तरीक़ों से कोई नहीं जीत पाया आज तक#KisanAandolan @sushant_says pic.twitter.com/VIgxCQlLfw
Post A Comment:
0 comments: