नई दिल्ली- कर्नाटक में एक सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी की जान चली गई। श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह सचेत अवस्था में हैं। बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे।
ये घटना उस समय घटी जब वे उत्तर कन्नड़ जिले में येलापुर से गोकरन जा रहे थे. फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि श्रीपद नाइक आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी और रक्षा राज्य मंत्री मंत्री हैं।
कर्नाटक के अकोला में केंद्रीय आयुष मंत्री Shripad Naik जी की पत्नी श्रीमती विजया नाइक जी एवं उनके निजी सहायक के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे। परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं। श्रीपद नाइक जी के कुशल स्वास्थ्य की कामना करता हूं। pic.twitter.com/2yWDjAV5VM
— एम आर करमटा भीनमाल (@MR_karmata_IND) January 11, 2021
Post A Comment:
0 comments: