चंडीगढ़- दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद हरियाणा अलर्ट पर है। जानकारी मिल रही है कि सोनीपत, झज्जर और पलवल में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। फरीदाबाद में भी शाम से इंटरनेट रेंग-रेंग कर चल रहा है। डीजीपी मनोज यादव ने पुलिस के जवानों को उपद्रवियों से सख्ती से निपटने का निर्देश जारी कर दिया है।
आज दिल्ली में जिस तरह से कुछ तथाकथित किसानों ने तांडव मचाया उससे किसान आंदोलन को पलीता लग सकता है ,खासकर लाल लाल किले पर तिरंगे के अपमान को देश को लोग नहीं पचा पा रहे हैं। लाल किले पर आज जैसे धार्मिक झंडा फहराया गया वो बहुत खतरनाक था, ऐसे चलता रहा तो कल कोई और धर्म की इमारत पर अपना झंडा फहरा देगा, कोई गुंबद पर ही चढ़ जायेगा, कोई 26 जनवरी की परेड में अपने बाहुबल की झांकी निकालेगा। ये अराजकता एकदम से रुकनी चाहिए। लोकतंत्र सबसे ऊपर है।
Post A Comment:
0 comments: