नई दिल्ली- तीन साल पहले हरियाणा के गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युमन की ह्त्या के आरोप में स्थानीय पुलिस ने बस कंडेक्टर अशोक को फ़टाफ़ट गिरफ्तार कर दावा किया था कि अशोक ने ही छात्र की ह्त्या की है। पुलिस ने बड़े बड़े दावे किये लेकिन सीबीआई ने मामले की जांच की तो अशोक बेगुनाह निकला।
अब उस मामले में सीबीआई ने सहायक पुलिस आयुक्त बीरम सिंह, भोंडसी पुलिस स्टेशन के तत्कालीन स्टेशन नरेंद्र खटाना, सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, एएसआई सुभाष चंद पर चार्जशीट दायर कर कंडक्टर अशोक को झूठे केस में फंसाने की धाराओं का आरोपी बनाया गया है।
आरोप पत्र 80 पन्नों का है। इन सभी पुलिस अधिकारियों की मुसीबतें अब बढ़ सकती हैं। आपको बता दें कि अशोक के वकील ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने अशोक को मारपीट और करंट के झटके देकर जबरदस्ती जुर्म कबूल करवाया गया था। उस पर मीडिया के सामने जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया गया। इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी। अशोक के वकील का कहना है कि इन पुलिस अधिकारियों ने अशोक की जिंदगी से खिलवाड़ किया है। इन्हे किसी भी हालत में नहीं छोडूंगा। इन्होने अशोक के साथ बर्बरता की। उसके मान सम्मान को ठेस पहुँचाया। उसके परिवार को खून के आंसू रुलाया था।
Post A Comment:
0 comments: