Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

खुद को बदलेगी कांग्रेस, 15 00 कांग्रेसी ऑनलाइन वोटिंग कर चुनेंगे नया अध्यक्ष

INC-Sps-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

नई दिल्ली- समय के साथ बदलाव ही सफलता का मूल मंत्र है। फिर चाहे वह जीवन हो या फिर बिजनेस या राजनीति,  प्रतिस्पर्धा के इस युग में कोई उद्योगपति बाजार में तभी टिक सकता है, जब वह कम लागत में उच्च गुणवत्तायुक्त प्रोडक्ट देता है। देश की राजनीति बीते 6 वर्षों में काफी बदली है और समय के साथ खुद को बदलने वालों को ही इसका फायदा मिला है। वर्तमान में देश की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस पर कांग्रेस के तमाम नेता ही सवाल उठा रहे हैं जिसके बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस भी अब समय के साथ खुद को बदल सकती है। पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को उम्मीद से बहुत  कम सीटें मिलीं और इस दौरान कई राज्यों में सत्ता से हाथ धोना पड़ा। सूत्रों की माने तो अब कांग्रेस खुद को बदलने जा रही है। पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग भी हो सकती है  ये वोटिंग ऑनलाइन होगी। 

सूत्रों की मानें तो इसके लिए बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। देश के लगभग 15 00 कांग्रेसियों की सूची तैयार की जा रही है जो ऑनलाइन वोटिंग कर अपना नया अध्यक्ष चूकेंगे। डिजिटल वोटर कार्ड बनवाये जा रहे हैं। सभी इकाइयों के प्रतिनिधियों की तस्वीरें भेजने को कहा गया है। ऑनलाइन वोटिंग से संभव है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुसीबतें बढ़ जाएँ और उन्हें ज्यादा वोट न मिलें लेकिन उनके सामने कौन-कौन मैदान में होगा ये भी देखा जाएगा। अगर कांग्रेस का कोई अच्छा नेता मैदान में उतरा तो बाजी मार सकता है। कुछ लोग अध्यक्ष के रूप में प्रियंका गांधी को भी पसंद करते हैं तो कुछ अध्यक्ष पद गांधी परिवार से बाहर का चाहते हैं। जो भी अध्यक्ष बनेगा उसका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। 


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: