Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

लव जिहाद, हाथ में कलावा, माथे पर तिलक लगा बिलाल ने हिन्दू छात्रा को जाल में फंसा किया निकाह 

Love-Jihad-UP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लव जेहाद के मामले लगातार आ रहे हैं। प्रदेश के बरेली जिले में  लव जिहाद के एक मामले को लेकर एक दिन पहले बड़ा बवाल हुआ। हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भी भांजी लेकिन प्रदर्शन के बाद कई पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं।

स्थानीय पुलिस के पास जब लडकी के पिता शिकायत लेकर गए तो उन्हें भगा दिया गया, जब विश्व हिन्दू परिषद और भाजपा के लोग पहुंचे तो उन पर लाठी चार्ज किया गया। बरेली के समस्त भाजपा विधायक जब धरने पर बैठे और मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तब जाकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।  थाने के छह पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

इस मामले में कल  सुबह पुलिस को लोकेशन मिली कि लड़का और लड़की दिल्ली में हैं। इसके बाद दो दरोगाओं के साथ आठ पुलिस कर्मी दिल्ली पहुंच गये। पुलिस साकेत कोर्ट के बाहर थी। जबकि लड़का और लड़की वकीलों के साथ अंदर थे। बरेली में किला थाने में जब उन्हें बवाल की सूचना मिली तो वकीलों ने उनके मोबाइल नंबर बंद करवा दिये। जिसकी वजह से उनकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई। बाद में लड़की और लड़का बुरका पहनकर कोर्ट से फरार हो गये। पुलिस बाहर खड़ी फोटो लेकर निकलने वालों का मिलान करती रह गई। फ़िलहाल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: