नई दिल्ली- कल से दिल्ली का हाल बेहाल हो सकता है। कई महीने से पेमेंट न मिलने के कारण कल सोमवार से उत्तरी नगर निगम क्षेत्र के सभी अस्पतालों के डाक्टर हड़ताल शुरू करने वाले हैं। उधर हिन्दू राव हॉस्पिटल के डॉक्टर 4 महीने से वेतन नही मिलने के कारण एक हफ्ते से हड़ताल पर हैं। यहाँ हड़ताली डाक्टरों का कहना है कि वो अब एक एक पैसे के लिए तरस रहे हैं। तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके पास किराया देने के लिए पैसे नहीं हैं। न ही बच्चों की फीस दे पा रहे हैं। मजबूरन हड़ताल पर बैठे हैं।
उत्तरी नगर निगम चिकित्सक संघ की महासचिव डॉक्टर मारुति सिन्हा ने मीडिया को बताया कि वेतन नहीं मिलने के विरोध में उत्तरी नगर निगम के अधीन हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल के अलावा राजनबाबू, महर्षि वाल्मीकि, गिरधरलाल और बालकराम अस्पताल के डॉक्टरों सहित सभी छह अस्पतालों से जुड़ीं डिस्पसेंरी व पॉलाक्लिनिक के स्वास्थ्यकर्मी 19 अक्तूबर से हड़ताल पर रहेंगे। एम्स के रेजीडेंट डाक्टर भी इस हड़ताल का समर्थन करेंगे जिससे दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं पर कल से बड़ा प्रभाव पड़ेगा। अब भी कोरोना का कहर जारी है ऐसे में इन बड़ी अस्पतालों में हड़ताल से लोग काफी परेशान हो सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार है। भाजपा का मेयर है। जहाँ भाजपा का मेयर होता है उन नगर निगमों का हाल बेहाल होता जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments: