Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

घोटाले, भ्रष्टाचार, अब बेरोजगारी में हरियाणा को प्रथम स्थान, BJP-JJP सरकार पर उठे बड़े सवाल 

Bad-News-For-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़: सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार  बेरोजगारी में हरियाणा पूरे देश में सबसे फिसड्डी निकला है। हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की हालत भी हरियाणा से काफी अच्छी है। बिहार जैसे राज्यों से हरियाणा बहुत पीछे है। शायद यही वजह है कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस  भाजपा-जजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रहीं हैं। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ट्वीट कर लिखा है कि BJP-JJP सरकार की नई उपलब्धि- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हरियाणा को तीसरे से 16वें स्थान पर गिराया, अब तक-बेरोजगारी में पहला स्थान दिलाया, घोटालों-भ्रष्टाचार में चरम पर पहुंचाया, व्यापारी-किसान के हितों पर कुठाराघात किया
कानून व्यवस्था को तार-तार किया, गिनते जाइए,उपलब्धियां आना जारी है। 

ऐसा क्यू हो रहा है। हरियाणा इतना फिसड्डी क्यू होता जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मौजूदा कोरोना काल में इंडस्ट्री पहले ही नुकसान में चली गई है और उसे कोरोना काल से पहले वाली स्थिति में भी पुन: लौटने के लिए कम से कम 6 महीने से 1 साल या इससे अधिक समय लगेगा। हालांकि ऐसा तभी संभव है जबकि प्रदेश में कोरोना की स्थिति को कंट्रोल किया जाए जो फिलहाल कंट्रोल नहीं हो रही है। खुद सीएम मनोहर लाल इस समय कोरोना की चपेट में हैं। उनके कई मंत्री विधायक भी इसकी चपेट में हैं। तमाम बड़े अधिकारियों का हाल भी यही है। कागजों पर बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं जो कागजों तक ही सीमिति है।   मौजूदा स्थिति में बची हुई नौकरियों को ही बचा पाना मुश्किल हो रहा है। कोरोना काल के चलते प्रदेश में बहुत से लोग बेरोजगार हुए हैं और कई बड़े शहरों से लाखों लोगों का  प्रदेश से पलायन हुआ है। ऐसे में यह बेरोजगारी की दर घटने की बजाय आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।

देश के कई पिछड़े राज्य जहाँ के एक दो नहीं लाखों लोग हरियाणा के शहरों में रोजगार के लिए आते थे लेकिन वर्तमान समय में ऐसे तमाम पिछड़े राज्यों की हालत हरियाणा से काफी बेहतर है। हाल में हरियाणा से पलायन करने वालों में से बहुत कम लोग हरियाणा में वापसी कर रहे हैं। हरियाणा के सत्ताधारी 6 साल से न जाने क्या कर रहे हैं कुछ पता नहीं। प्रदेश की हालत खस्ता होती जा रही है। कई बड़े राज्यों से ज्यादा  घोटालों की खबर हरियाणा से आती है ऐसे में हरियाणा की वर्तमान सरकार पर सवाल तो उठेंगे ही।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: