Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जाटों को मिला भाव, हरियाणा के अन्य जातियों के जजपा नेता हैरान 

JJP-Haryana-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- हरियाणा से शुरू हुई जननायक जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला  वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। जल्द जजपा राज्य और जिला स्तर पर भी घोषणाएं कर सकती है। पार्टी के कुछ नेताओं के चेहरे इसलिए उतर गए हैं क्यू कि पार्टी में जाट समुदाय के लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा भाव दिया गया है। 

पार्टी में अन्य जातियों के लोग हैं जो अब ये मानकर चलने लगे हैं कि राज्य या जिला स्तर पर उनका नंबर शायद ही आये। यहाँ भी जाटों को ही वरीयता मिल सकती है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 7 में से 3 जाट है एक गुर्जर और  एक  SC है एक जोगी है एक यादव समुदाय से हैं जबकि वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला और केसी बांगड़ दोनों जाट हैं। दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भी  जाट हैं जबकि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र चौधरी भी जाट ही हैं। 

36 बिरादरी की बात करने वाली जजपा में  1 बिरादरी को 60% योगदान दिया गया है जबकि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा हर जगह संतुलन देखकर कार्यकारिणी का गठन करती है। प्रदेश के तमाम ऐसे नेता हैरान हैं जो अन्य जातियों से हैं और जजपा में बड़े पद का ख्वाब देख रहे हैं। कई नेता जिला अध्यक्ष की दौड़ में हैं और अन्य जातियों से हैं लेकिन उन्हें लगता है कि कहीं कोई जाट नेता उन पर भारी न पड़ जाए। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: