नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में ब्राम्हणों पर अत्याचार किया जा रहा है। लखनऊ में आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर ताला लगाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार ने कई जिलों में मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज करवा दी है। मेरे दफ्तर पर ताला इसलिए लगवा दिया कि मैं ब्राम्हणों की आवाज उठा रहा हूँ क्यू किया वहां ब्राम्हणों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने योगी को ठाकुरों की सरकार बताया।
संजय सिंह ने कहा किया अभी तो पांच जिलों में मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है। सभी थानों में भी दर्ज करवा दी जाएगी तब भी मैं पीछे नहीं हटूंगा।
प्रेसवार्ता लखनऊ, योगी जी ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में FIR करवाई, आज AAP कार्यालय पर ताला लगवा दिया, योगी राज में ब्राम्हणों पर हो रहे अत्याचार पर बोलना अपराध है, तो गिरफ्तार करो।@SanjayAzadSln pic.twitter.com/n1U0u46w5Z— Prince Soni (@PrinceAAP) August 16, 2020
आम आदमी पार्टी दफ्तर की बात करें तो दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि ये रहा इस घर की मकान मालकिन का वीडियो, संजय सिंह ने खुद ताला लगाया, पुलिस ने नहीं, घर पर एग्रीमेंट ख़तम होने के बाद भी कब्जा किया हुआ हैं, मकान मालिक ने एक व्यक्ति को किराए पर घर दिया था, पार्टी दफ्तर चलाने लगे , कितना झूठ बोलोगे संजय सिंह
ये रहा इस घर की मकान मालकिन का वीडियोसंजय सिंह ने खुद ताला लगाया, पुलिस ने नहींघर पर एग्रीमेंट ख़तम होने के बाद भी कब्जा किया हुआ हैंमकान मालिक ने एक व्यक्ति को किराए पर घर दिया था, पार्टी दफ्तर चलाने लगेकितना झूठ बोलोगे संजय सिंह https://t.co/eImHJvihoK pic.twitter.com/IwiXBedzvj
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) August 16, 2020
Post A Comment:
0 comments: