Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

लाशें बिछा भारत को बदनाम करवाना चाहते हैं कुछ अर्बन नक्सली, मुंबई भीड़ एक बड़ी साजिश?

India-Sps-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- भारत कोरोना से जीत के करीब होता लेकिन निजामुदद्दीन काण्ड हो गया। आज लॉकडाउन तीन मई तक के लिए बढ़ाया गया लेकिन आज ही बांद्रा काण्ड हुआ है। कई हजार प्रवासी मजदूर बांद्रा स्टेशन पर इकठ्ठा हुए और एक मस्जिद के सामने बैठ गए। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग किया। आशंका है कि इनमे से एक भी कोरोना पॉजिटिव रहा होगा तो मुंबई को वुहान बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। शायद महाराष्ट्र सरकार से बड़ी गलती हो गई है या जनता किसी साजिश का शिकार हो गई। बड़े सवाल उठ रहे हैं। 

महाराष्ट्र के नेताओं का कहना है कि प्रवासी मजदूरों को भोजन दिया जा रहा है लेकिन वो अपने गांव जाना चाहते हैं इसलिए वो बांद्रा में इकठ्ठा हुए लेकिन कुछ घंटे में एक जगह हजारों मजदूर इकठ्ठा हुए आखिर किसने इन सबको बांद्रा बुलाया? हरियाणा अब तक ने अपने पाठकों को काफी पहले ही बता दिया था कि कुछ अर्बन नक्सली और कट्टरवादी संगठन के लोग भारत में ज्यादा से ज्यादा लाशें देखना चाहते हैं। संभव है बांद्रा काण्ड के पीछे यही लोग हों क्यू कि मुंबई में कोरोना हाहाकार मचा रहा है। सबसे ज्यादा मौतें मुंबई में हुईं हैं और सबसे ज्यादा मामले भी महाराष्ट्र में और कोरोना झुग्गियों और कालोनियों में सबसे पहले यहीं पहुंचा और बांद्रा स्टेशन पर इकठ्ठा हुए लोग प्रवासी मजदूर हैं जो स्लम बस्तियों में रहते थे। इन्हे किसने इकठ्ठा किया। बड़े सवाल उठ रहे हैं। ये सब अर्बन नक्सलियों का खेल लग रहा है। ये लाशें बिछा भारत सरकार को बदनाम करवाने का हर प्रयास कर रहे हैं। ये अल्प संख्यक समाज के लोगों में अफवाह फैला चुके हैं कि आप टेस्ट करवाने जाएंगे तो डाक्टर आपको जानबूझकर कोरोना संक्रमित कर देंगे। ये अर्बन नक्सली अल्संख्यकों के भी बड़े दुश्मन हैं और उनकी जान अपने फायदे के लिए लेना चाहते हैं। देश के लिए बहुत घातक होते जा रहे हैं ये नक्सली। 

हरियाणा अब तक पर आप ऐसी खबर पातें हैं जिनमे हम बताते हैं कि आगे क्या हो सकता है ,अब जो हो रहा है ये हम अपने पाठकों को कई हफ्ते पहले बता चुके हैं। अब हमें आशंका है कि कहीं चाइना, पाकिस्तान में बैठे कई आतंकी संगठन, आईएसआईएस, उनके भारत के चमचे पीएफआई वाले और उनके कुछ वामपंथी और वामपंथी मीडिया वाले बड़ी साजिश तो नहीं रच रहे हैं। आपको पता होगा कि चाइना बार-बार भारत को नीचा दिखा पाकिस्तान का साथ देता है और वर्तमान में दुनिया के कई देशों में कोरोना कहर मचा रहा है और चाइना मास्क, दवाइयां पूरी दुनिया में बेंच मोटा पैसा कमा रहा है। हो सकता है अर्बन नक्सलियों को मोटा माल दे दिया गया हो कि भारत को कमजोर करो? एक कड़ा सच यहाँ लिखा गया है। कुछ आतंकी संगठन और अर्बन नक्सली शायद ही बर्दास्त कर सकें लेकिन सच तो सच होता है। जल्द कई बड़े खुलासे होंगे। अर्बन नक्सलियों, कट्टरपंथियों और उनके चाइना के साथियों, उनके प्रिय हाफिज सईद जैसे कइयों पर और कइयों  के ट्वीट पर बारीकी से नजर रख रखा हूँ। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: