Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

सर्वे रिपोर्ट- दिल्ली में फिर बनेगी केजरीवाल सरकार, भाजपा को 10 से 15 सीटें

Delhi-AAP-Again
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों में अब सर्वे रिपोर्ट और सट्टा बाजार एक सुर में बोल रहे हैं। सत्ता बाजार भाजपा को 10 से 15 सीटें दे रहा है तो टाइम्स नाउ टाइम्स नाउ-IPSOS ऑपिनियन पोल भी कुछ ऐसा ही बोल रहा है।  टाइम्स नाउ के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी  बेहद मजबूत है और इस चुनाव में उसे 54-60 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को को 10-14 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। पोल में कांग्रेस को भी 2 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। पोल के अनुसार अगर दिल्ली में अभी लोकसभा चुनाव हुए तो सभी 7 सीटों पर बीजेपी जीत सकती है। 

भाजपा ने लगभग दो हफ्ते से जमकर पसीना बहाया है जिसका भाजपा को फायदा मिल रहा है। 20 दिन पहले हालत और खस्ता थी। केजरीवाल की काफी सीटों पर शाहीन बाग़ भारी पड़ा और भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया जिस कारण भाजपा की सीटें बढ़ती दिख रही हैं। केजरीवाल के नामांकन के दिन पर आम आदमी पार्टी बहुत मजबूत थी। जब सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को इस बात की भनक लगी तो पार्टी ने युद्ध स्तर पर मैदान में उतरने का फैसला लिया। अब भी तीन दिन का समय है। भाजपा को घातक अश्त्र चलाएगी तो और फायदा मिल सकता है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: