Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

विजय और अजय बैसला ने दी KPG को जन्मदिन की बधाई- 92 में शुरू हुए फिर नहीं रुके मंत्री जी 

Happy-Birthday-Minister-KPG
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद: शहर के लोग आज अपने सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा के केंद्रीय केबिनेट मंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। भाजपा नेता विजय बैसला और पार्षद अजय बैसला केंद्रीय राज्य मंत्री को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की है। 
विजय बैसला ने कहा कि लगभग मंत्री ने लगभग 28 साल पहले भाजपा से जुड़े और आज तक कोई उनके कामकाज पर सवाल नहीं उठा पाया। पार्षद अजय बैसला ने केंद्रीय राज्य मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री जितने अच्छे नेता हैं उससे अच्छे दोस्त भी हैं। 

कृषणपाल गुर्जर से जुड़ी खास बातें


माता : सुनहेरो देवी

पिता : हंसराज

आयु : 62 वर्ष

जन्म स्थान : मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद

शिक्षा : बीए, एलएलबी, वर्तमान निवास स्थान सेक्टर 28 फरीदाबाद 

राजनीतिक सफर

जनवरी 1992 में भाजपा में शामिल, प्रदेश सचिव बनाए गए और फरीदाबाद में डॉ. मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व वाली एकता यात्रा का फरीदाबाद में जिम्मा संभाला
1994 में भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त
1994 में फरीदाबाद नगर निगम के पहले चुनाव में पार्षद चुने गए
1995 में फरीदाबाद नगर निगम सदन में भाजपा के चार सदस्यीय पार्षद दल के नेता चुने गए
1996 में मेवला महाराजपुर विधानसभा से 26417 मतों के बड़े अंतर से जीतकर विधायक चुने गए
1997 में बंसीलाल सरकार में परिवहन मंत्री बने
2000 में विधानसभा चुनाव में पुन: मेवला महाराजपुर से मात्र 161 मतों से जीतकर विधायक चुने गए और भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
2008 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने
2009 में विधानसभा चुनाव में तिगांव विधानसभा से विधायक चुने गए
2014 में लोकसभा चुनाव में 4.66 लाख के रिकॉर्ड मतों के अंतर जीतकर सांसद चुने गए और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए
2019 में लोकसभा के चुनाव में एक बार फिर 6.39 लाख मतों के अंतर जीत कर सांसद चुने गए, फिर केंद्र में मंत्री बने। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: