Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

शाहीन बाग़ में CAA नहीं मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करवा रहा है टुकड़े-टुकड़े गैंग- BJP

Ravi-Shankar-Prasad-Minister-PC
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपने कई बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है। कई केंद्रीय मंत्री जमकर पसीना बहा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शाहीन बाग़ के बहाने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा कि केजरीवाल, सिसोदिया शाहीन बाग वालों के साथ खड़े हैं। लेकिन उन लाखों लोगों की शांत आवाज उनको क्यों नहीं सुनाई देती? जिनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें, लोग दफ्तर नहीं जा पा रहें? दुकाने बंद हैं, एंबुलेंस नहीं निकल सकती।

एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल संविधान की चर्चा बहुत होती है, संविधान में बोलने का अधिकार भी है। लेकिन यह अधिकार क्या केवल उन कुछ लोगों को ही है, जो जबरदस्ती सड़क घेरे हुए हैं। लेकिन वो लाखों लोग जो परेशान हैं, पर चुप हैं, क्या उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने सवाल  उठाते हुए  कहा कि ये कैसा हिंदुस्तान हम बनाना चाहते हैं? ये कैसी दिल्ली हम बनाना चाहते हैं? दिल्ली में कुछ लोग होंगे टुकड़े-टुकड़े के नाम पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। क्या दिल्ली में ऐसे लोगों को जगह मिलनी चाहिए जो असम को भारत से काटने की बात करेंगे?:
कांग्रेस पर वॉर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं कांग्रेस के लोगों को एक बात साफ-साफ कहना चाहता हूं कि अब इस देश बंटवारा होने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी। आजकल कांग्रेस के नेताओं का पाकिस्तान प्रेम बहुत कौतुहल का विषय बना हुआ है। मणिशंकर अय्यर जाएंगे तो अपने सारे विचार पाकिस्तान में रखेंगे, उनके दूसरे मित्र कभी हिंदू-पाकिस्तान तो कभी जिन्ना। 
उन्होंने कहा कि शाहीन बाग़ में नागरिकता क़ानून का नहीं मोदी का विरोध हो रहा है। छोटे-छोटे बच्चे पीएम को मारने की बात कर रहे हैं। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: