Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा प्रदेश के विकास व सुरक्षा का संकल्प लें जवान-दुष्यंत चौटाला

Dushyant-Chautala-In-Rohtak
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

अनूप कुमार सैनी: रोहतक, 10  जनवरी। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पास आऊट हुए पुलिस के जवानों को फील्ड में जाकर न केवल ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा बल्कि हरियाणा प्रदेश की सुरक्षा व विकास के लिए समर्पित होने का संकल्प लेना होगा।
   चौटाला कल  पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुनारिया कलां में 86 बैच की पासिंग आऊट परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पुलिस के जवानों व उनके अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। 1709 पास आऊट हुए पुलिस के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके जीवन की नई शुरुआत है।
              उन्होंने कहा कि उड़ान भरने के लिए पंखों की जरूरत है लेकिन जवानों को यह भी ध्यान रखना होगा कि ऊंचाई को छूने के लिए अपने हौसले को बनाए रखना होगा। उन्होंने नए रंगरूटों को कहा कि वे फील्ड में ड्यूटी के दौरान मौजूदा परिस्थितियों को अच्छे से समझ कर ही आगामी कार्यवाही करें।
      उनका कहना था कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि पुलिस के जवानों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को उन्हें चुनौती के रूप में लेना होगा। हरियाणा प्रदेश का भविष्य आप लोगों के हाथों में है। प्रशिक्षण महाविद्यालय ने आप सबको कड़ी मेहनत करके फील्ड में जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए काबिल बनाया है। 

       डीजीपी क्राइम पीके अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि पास आऊट हो रहे पुलिस के जवानों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक का ज्ञान भी दिया गया है। इसके साथ ही इन जवानों को विभिन्न अधिनियमों की भी जानकारी दी गई है।
     उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान साइबर अपराध व सॉफ्टवेयर के बारे में भी इन सब को ज्ञान उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जो जवान पुरस्कार से वंचित रह गए हैं, उन्हें हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि भविष्य में उन्हें इनसे भी बड़े पुरस्कार प्राप्त करने के उन्हें अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने पास आउट हुए सभी 1709 जवानों को शुभकामनाएं दी। रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री व आए हुए अन्य मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
         कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इससे पहले परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। पुलिस के जवानों ने शानदार पीटी शो का प्रदर्शन किया।
              मुख्य अतिथि ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिन चार जवानों को सम्मानित किया गया उनमें सिपाही जुगल किशोर, सिपाही प्रदीप, सिपाही हितेश व सिपाही जुगल किशोर शामिल हैं। इन सभी को प्रथम श्रेणी का प्रशंसा पत्र दिया गया है। इसके अलावा क्रमश: 31 हजार, 11 हजार व 10 हजार व 10 हजार रुपए की नगद पुरस्कार राशि भी दी गई है। उन्होंने पास आऊट हुए सभी जवानों के लिए 10 दिन का अवकाश देने की भी घोषणा की। 
       इस अवसर पर जिला उपायुक्त आरएस वर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, पीटीसी सुनारिया की एसपी सुलोचना गजराज, एसटीएफ रोहतक के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा व भिवानी के एसपी गंगाराम पूनिया आदि मौजूद थे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: