Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

1984 के पीड़ितों, भोपाल गैस पीड़ितों, कश्मीरी पंडितों के घर कभी नहीं गए प्रियंका, राहुल- मलिक 

Raman-Malik-BJP-Haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक ने कहा कि एनआरसी का विरोध करने और दंगा करने वाले लोगों से मिलने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हमेशा उतावले दिखाई देते हैं। लेकिन वर्ष 1984 में सिख नरसंहार के पीड़ितों के घर कभी नहीं गए। इसके अलावा भोपाल गैस त्रास्ती में मारे गए लोगों के घर भी राहुल और प्रियंका कभी जाने की हिम्मत नहीं करते।

राहुल और प्रियंका कभी भी जम्मू कश्मीर में पीड़ितों के घर नहीं गए। अब राजनीति करने के लिए ऐसे लोगों के घर जाकर उन्हें भड़काने काम करते हैं। मलिक ने कहा कि लोगों को भड़काने के अलावा गांधी परिवार के पास कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि दंगा करने वाले और जिहाद की ललकार वालों के यहां हमेशा जाते हैं। इसका मतलब आम लोगों की भी समझ से परे है। जब लोगों के साथ उनकी सहानुभूति है तो वे सभी के साथ समान रूप से दिखाएं। लेकिन लोग अब राहुल और प्रियंका के इस दिखावे और दंगा करने वाले लोगों के साथ प्रेम भाव को समझ चुके हैं। मलिक ने कहा कि एनआरसी, सीएए, सीएबी को वापस लेने वाले नही हैं। सबसे अधिक परेशानी राहुल और प्रियंका हो रही है। आम लोगों को इस कानून से कोई परेशानी नहीं है।
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के आने के उपरांत यह देखा गया कि वह शक्तियां जो भारत विरोधी मानसिकता की हैं और वह राजनीतिक शक्तियां जो भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी सरकार के विरोध हैं उन्होंने आपस में सांठगांठ कर देश में कोलाहल मचाया और भारतीय  नागरिकों के मौलिक अधिकारों को अपने हिंसात्मक और वेद संस्कारी गतिविधियों का औजार बना कर रख दिया।


भाजपा प्रवक्ता रमन मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने यह निश्चय किया है कि वह ना सिर्फ नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को अपितु नकारात्मक शक्तियों का वास्तविक चेहरा जनता के बीच में लेकर जाएंगे। 

 इस संवाद को भारत के देशभक्त नागरिकों के बीच में ले जाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के गृह मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष अमित भाई शाह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह वह अन्य देश श्रेष्ठ नेता विभिन्न रैलियों के माध्यम से इसकी जानकारी और नकारात्मक शक्तियों को देश के सामने लाने का काम करेंगे। #ISupportCAA_NRC के हैश टैग प्रयोग करते हुए 30  दिसंबर 2019 को लगभग एक करोड़ ट्वीट किए जाएंगे।

 भाजपा हर लोकसभा विधानसभा हर वर्ड हर परिषद में इसके समर्थन में जन जागरण अभियान चलाएगी साथ में हर उन लोगों को सहयोग देगी जो इसके समर्थन में पैदल यात्राएं घोस्टिया वह जन जागरण अभियान चलाना चाहती हैं।

इसी प्रभाव के चलते गुरूग्राम में कल 29 दिसंबर 2019 को सभी कार्यकर्ताओं नेताओं और वरिष्ठ जनों की एक बैठक बुलाई गई है जिसके अंतर्गत इस पर विचार विमर्श और नीति रीति बनाई जाएगी।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: