Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

प्रियंका गांधी अपने दादा का नाम तक नहीं जानतीं, इन्हे क्या पता क्या है हिन्दू धर्म- अनिल विज 

Anil-Vij-Priyanka-Gandhi
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका के भगवा को लेकर दिए बयान पर भाजपा भड़क गई है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रियंका गांधी अपने दादा का नाम तक नहीं लेतीं, ये हिन्दू धर्म के बारे में क्या जानती हैं। उन्होंने कहा कि जो नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं वो एंटी इंडियन हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  राम-कृष्ण, शिवजी की बारात, हिंदुत्व और भगवा शब्द का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को लखनऊ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मुख्यमंत्रीजी ने बयान दिया था कि बदला लेंगे। उस बयान पर पुलिस और प्रशासन कायम है। उप्र के मुख्यमंत्री ने योगी के वस्त्र धारण किए हैं। भगवा धारण किया है। लेकिन यह भगवा उनका नहीं है। ये भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक-आध्यात्मिकता परंपरा का है। हिंदू धर्म का चिह्न है। उस धर्म को धारण करें। उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।

प्रियंका गांधी के इसी बयान पर अनिल विज भड़क गए और उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को तो अपने दादा के धर्म का नाम तक नहीं पता। कभी इन्होने उनका जन्मदिन तक नहीं मनाया। कभी अपने दादा का नाम तक नहीं लिया। ये हिन्दू धर्म के बारे में क्या जानते होंगे। विज ने कहा कि जो इस क़ानून का  विरोध कर रहे हैं वो एंटी इंडियन हैं।
विज ने एक ट्वीट कर लिखा है कि इस कानून का विरोध भारत के विपक्षी दलों द्वारा इमरान खान के नेतृत्व में देश को अस्थिर करने के लिए चलाया जा रहा है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: