Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

NDTV की घटिया सोंच जारी, वैज्ञानिक पर चिल्लाने वाले पल्लव बागला को जमकर लताड़ रहे हैं लोग 

Pallaw-Bagla-NDTV
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: ट्विटर पर कल से एनडीटीवी जमकर ट्रेंड हो रहा है। लोग एनडीटीवी के एडिटर पल्लव बागला को जमकर लताड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि एनडीटीवी वाले अपनी घटिया सोंच से बाज नहीं आ रहे हैं और हमेशा उनके  कारनामे ऐसे होते हैं जिसका पाकिस्तान फायदा उठाता है। यह सारा वाकया उस दौरान का है, जब शुक्रवार की देर रात ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा, जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। ‘विक्रम’ के सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद इसरो द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की योजना थी, लेकिन इसरो का चांद पर उतरने का मिशन अधूरा रह गया।

इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जहां देशभर से आए पत्रकारों ने मिशन को लेकर कई सवाल पूछे। हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसरो चीफ के. सिवान मौजूद नहीं थे। इसरो चीफ की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाते हुए पल्लव बागला इस दौरान साइंटिस्ट डीपी कार्निक पर चिल्लाते नजर आए। देखें कैसे वैज्ञानिक डीपी कार्निक असहज नजर आ रहे हैं जब पल्लव चिल्ला रहे थे।
 
पल्लव बागला ने ऊंची आवाज में सवाल उठाया कि इसरो के चेयरमैन के. सिवन खुद यहां मौजूद क्यों नहीं है? उन्होंने कहा, ‘क्या ऐसे हालातों में इसरो चीफ को यहां मौजूद नहीं रहना चाहिए था? क्यों एक जूनियर’ साइंटिस्ट मिशन की असफलता की जानकारी दे रहे हैं?’  इस दौरान साइंटिस्ट स्टेज पर शांत खड़े रहे। सोशल मीडिया पर पल्लव बागला का यही विडियो वायरल हो गया है। कुछ यूजर्स ने उनके सवाल पूछने के तरीके पर नाराजगी जताई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक  मनु सिंघवी ने पल्लव को बर्खास्त करने की मांग की है। पल्लव ने माफी मांग ली है लेकिन लताड़ जारी है। पढ़ें लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं है


फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: