Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

उत्साह बढ़ाने से जोश में वैज्ञानिक, 14 दिन में साधा जाएगा विक्रम से संपर्क, खिल सकते हैं करोड़ों भारतीयों के चेहरे 

We are proud of ISRO, and it's scientists! Thanks
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: चंद्रयान-2 किसी कारण अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच सका। लाखों किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद चाँद से दो कोलोमीटर दूर विक्रम लैंडर से संपर्क समाप्त हो गया और वैज्ञानिक फफक-फफक कर रोने लगे जिसके बाद पीएम सहित लगभग सभी विपक्षी पार्टियों के नेता और देश के करोड़ों लोगों ने वैज्ञानिकों का हैसला बढ़ाया। शायद उसी हौसले का कमाल है कि वैज्ञानिक अब भी हिम्मत नहीं हारे हैं।

इसरो चीफ के. सिवन ने मिशन चंद्रयान 2 को लेकर बयान दिया है कि  लैंडर विक्रम से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।  सिवन ने कहा है कि वैज्ञानिक अब भी मिशन चंद्रयान 2 के काम में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम के सम्बोधन से हमें उत्साह मिला है।
डीडी न्यूज के साथ बताचीत में इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा कि गगनयान समेत ISRO के सारे मिशन तय समय के अनुसार पूरे किए जाएंगे। चंद्रयान-2 मिशन 95 फीसदी सफल रहा है। विक्रम से अलग हुआ ऑर्बिटर साड़े सात साल तक चंद्रमा में सफलतापूर्वक काम कर सकता है।
इसके साथ ही इसरो प्रमुख सिवन ने बताया कि लैंडर विक्रम से दोबारा संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं, अगले 14 दिनों में संपर्क की कोशिश की जाएगी। हमें ऑर्बिटर से काफी आकंड़े मिलेंगे। यह वैज्ञानिक शोध के लिए उपलब्ध होगा। अंत में सिवन ने कहा कि चंद्रयान 2 मिशन के नतीजों का हमारे आगे के प्रॉजेक्ट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Post A Comment:

0 comments: