Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

LJP ने फरीदाबाद और पलवल सहित भाजपा से मांगी 8 सीटें, तिगांव से भी लड़ने की तैयारी

LJP-PC-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद, 19 सितम्बर: लोक जनशक्ति पार्टी की फरीदाबाद इकाई ने आज मैगपाई रिसोर्ट में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सैन और प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चौधरी सहित दर्जनों पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर करीब आधा दर्जन बसपा कार्यकर्ताओं ने एलजेपी पार्टी ज्वाइन की। 
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड, हरियाणा सरकार सुरेश सैन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य एफसीआई विनोद चौधरी ने की। कार्यक्रम का एजेंडा फरीदाबाद में कार्यकारिणी का विस्तार करना एवं आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा करना था। 
प्रेस से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सैन ने बताया कि लोकजनशक्ति पार्टी हरियाणा में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हम भाजपा के साथ गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हम फरीदाबाद और पलवल में एक एक सीट के साथ हरियाण में कुल 8 सीटों की मांग कर रहे हैं। हमारे प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चौधरी तिगांव में बहुत मेहनत कर रहे हैं। अगर भाजपा से बात बन जाती है तो उन्हें तिगांव से चुनाव लड़ाया जाएगा। 
यह पूछने पर कि जब आप केंद्र और बिहार में गठबंधन में काम कर रहे हैं तो हरियाणा में आपको चुनाव लड़ने की क्या जरूरत है, यहाँ भाजपा अकेले दम पर चुनाव लडती है तो आप यहाँ पर दखल क्यों दे रहे हैं। इसके जवाब में सुरेश सैन ने कहा कि हम लोग सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं। बिहार के बाद हरियाणा में लोकजनशक्ति पार्टी सबसे अधिक मजबूत है। हम हरियाणा से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं। यहाँ पर हमारे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की संख्या बहुत अधिक है इसलिए हम भाजपा से 8 सीट लेकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। 

यह पूछने पर कि अगर आपकी भाजपा के साथ बात नहीं बनी तो क्या आप अकेले चुनाव लड़ेंगे तो जवाब में सुरेश सैन ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान जो भी आदेश देंगे उसे माना जाएगा। अगर वह अकेले चुनाव लड़ने का आदेश देंगे तो हम अकेले लड़ेंगे। 

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा कि फरीदाबाद में लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक चाहते हैं कि पार्टी चुनाव लड़े और हम लोग गरीबों और पिछड़ों की आवाज बने। हमारे कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। हमने पिछले पांच वर्षों में फरीदाबाद के डिपो होल्डर और अधिकारियों के नेक्सस के खिलाफ लड़ाई लड़कर गरीबों को इन्साफ दिलाया है। हमारे काम को देखते हुए जनता हमें जरूर आशीर्वाद देगी और हम कई सीटें जीतकर भाजपा के साथ मिलकर हरियाणा में फिर से सरकार बनाएंगे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: