Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

राजीव गांधी के संघर्ष को व्यर्थ नहीं जाने देंगे : संदीप हुड्डा

Rohtak-Sandeep-Hooda-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

रोहतक, 20 अगस्त। हरियाणा किसान कांग्रेस के वाईस चेयरमैन संदीप हुड्डा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 75वां जन्मदिवस स्थानीय लक्खी राम अनाथालय में बच्चों को फल व दूध वितरित कर मनाया गया। इस अवसर पर संदीप हुड्डा ने कहा कि 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवत: दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक रहे जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है। 
संदीप हुड्डा ने कहा कि देश में पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत राजीव गांधी को देश के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश प्राप्त हुआ था। अपनी मां की हत्या के शोक से उबरने के बाद उन्होंने लोकसभा के लिए चुनाव कराने का आदेश दिया। उस चुनाव में कांग्रेस को पिछले सात चुनावों की तुलना में लोकप्रिय वोट अधिक अनुपात में मिले और पार्टी ने 508 में से रिकॉर्ड 401 सीटें हासिल कीं।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बम्बई में हुआ था। वे सिर्फ तीन वर्ष के थे जब भारत स्वतंत्र हुआ और उनके दादा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। उनके माता-पिता लखनऊ से नई दिल्ली आकर बस गए। उनके पिता फिरोज गांधी सांसद बने एवं जिन्होंने एक निडर तथा मेहनती सांसद के रूप में ख्याति अर्जित की। राजीव गांधी ने अपना बचपन अपने दादा के साथ तीन मूर्ति हाउस में बिताया जहां इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री की परिचारिका के रूप में कार्य किया। वे कुछ समय के लिए देहरादून के वेल्हम स्कूल गए लेकिन जल्द ही उन्हें हिमालय की तलहटी में स्थित आवासीय दून स्कूल में भेज दिया गया। 

संदीप हुड्डा ने बताया कि राजीव गांधी को हवाई उड़ान उनका सबसे बड़ा जुनून था। अपेक्षानुसार इंग्लैंड से घर लौटने के बाद उन्होंने दिल्ली फ्लाइंग क्लब की प्रवेश परीक्षा पास की एवं वाणिज्यिक पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया। जल्द ही वे घरेलू राष्ट्रीय जहाज कंपनी इंडियन एयरलाइंस के पायलट बन गए। कैम्ब्रिज में उनकी मुलाकात इतालवी सोनिया मैनो से हुई थी जो उस समय वहां अंग्रेजी की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने 1968 में नई दिल्ली में शादी कर ली। वे अपने दोनों बच्चों, राहुल और प्रियंका के साथ नई दिल्ली में श्रीमती इंदिरा गांधी के निवास पर रहे। आस-पास राजनीतिक गतिविधियों की ऐसी हलचल के बावजूद वे अपना निजी जीवन जीते रहे। लेकिन 1980 में एक विमान दुर्घटना में उनके भाई संजय गाँधी की मौत ने सारी परिस्थितियां बदल कर रख दीं। उनपर राजनीति में प्रवेश करने एवं अपनी माँ को राजनीतिक कार्यों में सहयोग करने का दवाब बन गया। फिर कई आंतरिक एवं बाह्य चुनौतियाँ भी सामने आईं। पहले उन्होंने इन दबावों का विरोध किया लेकिन बाद में वे उनके द्वारा दिए गए तर्क से सहमत हो गए। उन्होंने अपने भाई की मृत्यु के कारण खाली हुए उत्तर प्रदेश के अमेठी संसद क्षेत्र का उपचुनाव जीता। गांधी से ज्यादा दुखद एवं कष्टकर परिस्थिति में कोई सत्ता में क्या आ सकता है जब 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां की क्रूर हत्या के बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन व्यक्तिगत रूप से इतने दु:खी होने के बावजूद उन्होंने संतुलन, मर्यादा एवं संयम के साथ राष्ट्रीय जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन किया। 

संदीप हुड्डा ने कहा कि हरियाणा किसान कांग्रेस राजीव गांधी के संघर्ष को व्यर्थ नहीं जाने देगी। राजीव गांधी की याद में अगले एक महीने तक हरियाणा किसान कांग्रेस सदस्यता अभियान चलायेगी और गांव-गांव, घर-घर जाकर कांग्रेस की मजबूती के लिए प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज की व्यवस्था दी थी। जिससे देश के लाखों किसान खुशहाल हुए थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ओबीसी सैल के महासचिव पंकज भाटी , पूर्व प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र लाला, नवीन जांगड़ा, सोनू जांगड़ा, प्रदीप हुड्डा, सुमित हुड्डा आदि मौजूद रहे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: