Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

थर-थर कांप रहे हैं भ्रष्ट अधिकारी, समय से पहले दफ्तर पहुँच जाते हैं DM, राम राज्य की तरफ योगी का UP

UP-CM-Yogi-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

लखनऊ: पांच बार सांसद बनने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम बने आदित्यनाथ योगी को अब तक सांसद न बन पाने वाले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला जो कहते हैं उससे कांग्रेस की ही फजीहत होती है। उत्तर प्रदेश के माहौल में ऐतिहासिक बदलाव आया है। हरियाणा अब तक ने प्रदेश के कई जिलों का दौरा किया और अब भी यूपी से ही ये खबर लिखी जा रही है। 
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों में योगी नाम की दहशत देखी जा रही है। प्रदेश के कई हजार भ्रष्ट अधिकारियों की जांच करवाई जा रही है। उनके पास कितनी संपत्ति है, उनके भाई, बीवी और साली , साले व् अन्य परिजनों के पास कितनी संपत्ति है और ये कहाँ से आई है। आने वाले दिनों में सैकड़ों बड़े अधिकारियों पर गाज गिरने वाली है। 
सूत्रों की मानें तो लगभग 700  भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट तैयार की है।  चार सौ भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार ने चेतावनी जारी की है और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जबकि दो सौ से ज्यादा कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट दिए जाने का फैसला लिया गया है। 

सरकार ने दो सौ अधिकारियों को कहा है कि वे अपनी स्वेच्छा से रिटायरमेंट ले लें। ये वे अधिकारी हैं जिन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाया गया है। इन अधिकारियों के साथ ही चार सौ से ज्यादा अधिकारियों को कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई है कि उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जा सकता है। 

20 जून को योगी आदित्यनाथ ने सचिवालय प्रशासन विभाग के साथ लोक भवन में बैठक की। यहां पर योगी ने अधिकारियों से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट मांगी। उन्हें कहा गया कि भ्रष्ट अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए और उन्हें जबरन रिटायरमेंट दिया जाए। 
इन सब कारणों से तमाम अधिकारी दहशत में हैं और प्रदेश के कई जिलों के डीएम समय से पहले दफ्तर पहुँच जाते हैं और इन्तजार करते हैं कि जनता अपनी शिकायत उनके पास लेकर आये और वो जनता को संतुष्ट कर सकें। एक एक व्यक्ति की शिकायत ध्यान से सुनी जाती है ताकि कोई उस अधिकारी के बारे में योगी से शिकायत न कर दे। 
एक और चौंकाने वाली जानकारी से मिली है कि राज्य के शराबियों में भी दहशत है। अब सड़क पर पीकर ड्रामा करने वालों को भी बड़ा सबक सिखाया जाता है इसलिए शराबी अब शराब पीकर सड़क पर नौटंकी नहीं करते हैं और पहले से ही सोंच लेते हैं कि दो पैक कम पीना है। प्रदेश बड़ा है इसलिए कहीं कहीं बड़े अपराध जारी हैं लेकिन प्रदेश में पहले से बहुत कम अपराध के मामले आ रहे हैं। अब गांवों में लड़ाई झगडे के मामलों में बहुत कमी आई है। लगाईं झगड़ा करने से पहले लोग पुलिस के बारे में सोंचते हैं। उत्तर प्रदेश राम राज्य की तरफ बढ़ रहा है। समय लग सकता है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: