Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

युवा इनेलो के नवनियुक्त प्रदेश व जिलास्तर के पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष अजय भड़ाना ने किया स्वागत

Ajay-Bhadana-INLD-Faridabad-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Ajay-Bhadana-INLD-Faridabad-News

फरीदाबाद। युवा इनेलो ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। इनमें दुर्गपाल रावत व पोरस डागर को प्रदेश सचिव, संजय तंवर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया वहीं सतेंद्र भड़ाना, दिनेश तंवर, संजय पांचाल, शरद शर्मा, अर्जुन वर्मा, सुधीर भाटी, हकमू खान को हल्का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरुवार को सेक्टर-11 स्थित इनेलो जिला कार्यालय पर इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर इनेलो सुप्रीमों चौ. ओमप्रकाश चौटाला, खेल रत्न चौ. विधायक अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी भाई कर्ण चौटाला, जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, युवा जिलाध्यक्ष अजय भड़ाना व सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह बखूबी निभाते हुए इनेलो को मजबूत करने का काम करेंगे।

 इस मौके पर इनेलो के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चौहान व युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष अजय भड़ाना ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें ताकि इन चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करें वहीं उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को युवा संगठन को मजबूत करने के भी दिशा निर्देश जारी किए। इस अवसर पर चौ रूपचंद लाबा, महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर, पवन रावत, पूर्व मेयर अनिता गोस्वामी, देवेन्द्र तेवतिया, उमेश भाटी, हनुमान खिच्ची, ललित बंसल,प्रेम सिंह धनखङ, घासीराम भङाना, संतोष शर्मा, रियासुददीन, विष्णु सूद, धारा सिंह, राम शरण रोतेला, सुरेश मोर, नरेन्द्र अत्री, जीत सिंह ङागर, केसर ङागर, सावित्री तंवर, रेखा राणा, कपिल कपूर, बच्चू सिंह तेवतिया, ठाकुर प्रताप सिंह, हरदत्त जांगङा, सोनेन्दर भडाना, ओमदत्त नागर, लेखचंद हरफली, सहित अनेकों इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: