लोगों का दुखड़ा सुनने के बाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि आपदा के इस समय प्रशासन को चाहिए कि वह हर व्यक्ति की निस्वार्थ भाव से मदद करे, लेकिन इस प्रकार की कार्यशैली प्रशासन और सरकार दोनों के दावों की ही पोल खोल रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप कतई मत घबराइए, आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है और जो भी संभव मदद होगी, कांग्रेस पार्टी करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार इस प्राकृतिक आपदा के समय पूरी तरह से फेल नजर आ रही है, लोगों को सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जो कि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके हक-हकूक की आवाज बुलंद करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगी और जल्द ही जिला उपायुक्त से मुलाकात करके वह राहत बचाव कार्याे को तेज करने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की मांग करेंगे।
इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से राजा सैनी, देवेंद्र दीक्षित, अशोक रावल, सुशांत गुप्ता, डा. सौरभ, अनिल शर्मा पूर्व पार्षद, विनोद कौशिक,चेयरमैन विचार विभाग,एचपीसीसी, मनीष बोध, जुबेर खान सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post A Comment:
0 comments: