Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दिवाली से पहले देश के लोगों को मोदी जी की बम्पर सौगात : धरमबीर भड़ाना

dharambir-bhadana-faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद, 4 सितंबर : जीएसटी 2.0 में केवल दो हई स्लैब रहेंगे 5% और 18% अन्य सभी स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। इससे देश के लोगों को बहुत फायदा होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना ने दिवाली से पहले देश के लोगों को मोदी जी की बम्पर सौगात बताया।

धरमबीर भड़ाना ने कहा कि जीएसटी के दूसरे स्लैब के बाद देश के किसानों, msme एवं माध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 22 सितंबर से देश में जीएसटी-2 लागू हो जाएगी और केवल दो स्लैब 5 एवं 18 फीसदी हई लागू होंगे,  जिसके बाद 175 से अधिक वस्तुएं सस्ती हो जाएगी। उन्होंने मोदी सरकार की तरफ से देशवक्षियों के लिए इसको दिवाली गिफ्ट बताया और कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुएं  पनीर, छैना, टेटरा पैक दूध, रोटी, चपाती, पराठा, खाखरा, दुर्लभ रोगों की दवाएं, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा जैसी चीजों पर कोई जीएसटी नहीं लगेगी। इसके अलावा बटर, चीज, घी, पैकेज नमकीन, हेयर ऑइल, शैम्पू, टूथपेस्ट, ट्रैक्टर, कीटनाशक, ड्रिप, इरगैशन एवं बर्तन पर जीएसटी दर घटकर 5 प्रतिशत हो जाएंगी। टीवी, वाशिंग मशीन, छोटी कार, एसी, सिमेन्ट, डिश वाशर, 350 सीसी से कम  बाइक, मानिटर एवं प्रजेक्टर पर जीएसटी दर घटकर 18 प्रतिशत कर दी गई हैं। जिससे आम लोगों के जीवन में प्रभाव पड़ेगा।


भड़ाना ने कहा की जीएसटी की नई दरें नवरात्रि के मौके पर यानी 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होंगी। जीएसटी के 12 फीसदी और 28 फीसदी वाले कर ढांचों को खत्म कर दिया गया है, वहीं 5, 18 के पिछले स्लैब्स को बरकरार रखा गया है। वहीं, 40 फीसदी का एक नया टैक्स ढांचा बनाया गया है। धरमबीर ने कहा कि लंबे समय से जीएसटी की दरों में कटौती की मांग उठ रही थी। वहीं, फास्ट फूड, धनाढ्य वर्ग के उपभोग में आने वाली लग्जरी कारों समेत शराब, तंबाकू जैसी चुनिंदा विलासिता की एवं जीवन के लिए हानिकारक वस्तुओं के लिए 40 फीसदी का विशेष कर स्लैब बनाया गया है।


भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि ये सुधार आम आदमी को ध्यान में रखकर किए गए हैं। आम आदमी के दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर लगने वाले हर कर की कड़ी समीक्षा की और ज्यादातर मामलों में दरों में भारी कमी हुई है। किसानों और कृषि क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को भी इससे लाभ होगा। दरों का यह सरलीकरण अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार पहल का हिस्सा है। हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का इन सुधारों के लिए और आम आदमी को राहत पहुँचने के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: