फरीदाबाद- मिशन जागृति द्वारा डबुआ कॉलोनी में 20 लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से टाई एंड डाई कला की विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में लड़कियों को सूट, दुपट्टे एवं कपड़ों पर आकर्षक डिज़ाइन तैयार करना सिखाया गया। प्रशिक्षण का संचालन लता सिंगला जी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी कला और अनुभव से सभी प्रतिभागियों को नई तकनीकें सिखाईं।
इस अवसर पर संतोष अरोड़ा, महेश आर्य एवं अशोक जी उपस्थित रहे। उन्होंने लड़कियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण आत्मनिर्भरता का सबसे प्रभावी साधन है और इससे युवा पीढ़ी को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
स्थानीय निवासियों ने मिशन जागृति की इस पहल की सराहना की। संस्था का उद्देश्य समाज की ज़रूरतमंद बेटियों को शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ना है। भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाएँ नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।


Post A Comment:
0 comments: