ये आरोप आज निगम कांफ्रेंस हाल में आयोजित प्रेस वार्ता व फरीदाबाद कमिश्नरी के अधीन नगर निगम फरीदाबाद, नगरपरिषद पलवल, होडल, नगरपालिका हथीन, नगर परिषद नूह, नगरपालिका पुन्हाना, तावडू, फिरोजपुर झिरका के सैकड़ों कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ ,हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने लगाये।
शास्त्री ने कहा कि सरकार सफाई अभियान के नाम पर नागरिकों के साथ धोखा व सफाई, सीवर कर्मचारियों का शोषण कर रही है, जनसंख्या के आधार पर कर्मचारियों की संख्या कम है, और सफाई के उपकरण व संसाधन नही है, सुरक्षा उपकर्णो के अभाव में सीवर व सफाई कर्मचारियों की मोतों का क्रम लगातर जारी है।शास्त्री ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार ने 29 अक्टूबर 2022, 5 अप्रेल 2023 व 7अगस्त 2024 को संघ व सरकर के बीच हुए समझौतों में सफाई कर्मचारियों व सीवर मैनो के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, समान काम समान वेतन एरियर सहित देने, फायर के कर्मचारियों को सृजित पदों पर समायोजित करने , वेतन वृद्धि करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, क्षेत्रफल आबादी के तहत नये पदसर्जित कर पक्की भर्ती करने, गुरुग्राम के 946 कर्मचारियो को पालिका रोल पर करने व 2534 सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर करने, हड़ताल अवधि का वेतन देने, सहित दर्जनों मांगो पर सहमति बनी थी ।
लेकिन सरकार ने मानी गई मांगों को लागू न कर प्रदेश के पालिका, परिषद, निगम व फायर के कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए मजबूर किया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार की वायदा खिलाफी, हठधर्मिता और शोषण के खिलाफ आगामी 22 जून को माननीय मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र आवास तथा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के पानीपत आवास पर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन देने तथा 23 जून को सरकार के अन्य मंत्रियों को प्रदर्शन कर ज्ञापन देखकर मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए ज्ञापन देंगे।
इसके बाद 29 जून को शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद आवास पर हरियाणा प्रदेश के सभी पालिका, परिषद, निगम व फायर के हजारों कर्मचारी राज्य स्तरीय धरना देकर घेराव करेंगे। कन्वेंशन में राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनो, केंद्रीय फेडरेशनो एवं राष्ट्रीय संघो व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर श्रम कानून को समाप्त कर चार श्रम कोड लागू करने के खिलाफ, रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने, पुरानी पेंशन लागू करने, आठवां वेतन आयोग हरियाणा प्रदेश का अलग गठित करने, हर माह वेतन में 5 हजार रुपये अंतरिम राहत देने तथा सेवानिवृत कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लाभ से बाहर करने के विरुद्ध देश के सभी मजदूर कर्मचारियों के साथ 9 जुलाई को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में शामिल होने का भी ऐलान किया गया।
प्रेस वार्ता व कन्वेंशन में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सगेलिया, राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया, राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव व अनूप चंडालिया, राज्य उपाध्यक्ष कमला व हरियाणा महिला सब कमेटी की सदस्य ललिता देवी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कन्वेंशन में जिला पलवल के प्रधान कन्हैया लाल, प्रधान विजय, फरीदाबाद के जिला प्रधान दिलीप बोहत, जिला सचिव अनिल चंडालिया, नानक चंद खैरालिया, नुहू जिला के प्रधान सुभाष गुज्जर, नगर निगम फरीदाबाद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर, सचिव महेन्द्र कुड़िया, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, इलेक्ट्रीशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, पुनहाना के प्रधान धर्मवीर, फिरोजपुर झिरका के प्रधान मुकेश कुमार, हथिन नगर पालिका के प्रधान दीपक, तावडू के प्रधान मामचंद, सहित सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments: