इस मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह संगेलिया, उपमहासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया के अलावा जिला चुनाव अधिकारी दलीप बोहत, जिला सचिव अनिल कुमार चिण्डालिया ने यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाए। इस अवसर पर बलवीर सिंह बालगुहेर को चुनाव अधिकारी अनिल चिण्डालिया ने जीत का प्रमाण पत्र भेंट किया।
अपनी जीत पर नवनिर्वाचित प्रधान बलवीर सिंह ने फरीदाबाद नगर निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वह पांचवीं बार मेरे सफाई कर्मचारी भाई-बहनों ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है मैं उसका तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का नगर निगम आयुक्त मोना श्रीनिवासन के समक्ष रखूंगा और समस्याओं का समाधान करवाऊंगा।
इसके अलावा केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फागना व धनेश अदलक्खा से मुलाकात कर कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों का हल करवाऊंगा।
जैसे की कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाना, कैशलेस मेडिकल सुविधा निगम कर्मचारियों पर लागू करवाना, कच्चे कर्मचारियों का वेतन 26 हजार रूपए करवाना साथ ही जनसंख्या के अनुपात निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती करवाना आदि मांगों को उनके समक्ष रखकर हल करवाने का पूरा-पूरा प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर निर्वाचित प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर का सभी कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पहुंचकर भव्य स्वागत किया और ढोल-नंगाड़ों की धुन पर जमकर नाचते।
इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व संघ के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
Post A Comment:
0 comments: