Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए होगा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ

state-level-sports-mahakumbh-haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)


फरीदाबाद, 07 जून। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि खेल विभाग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित कर रहा है। खेलों की ट्रायल आज शनिवार से शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग, हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ पुरूष व महिला) का आयोजन ओपन कैटेगरी की 24 खेलों में करवाने का निर्णय लिया गया है। 

खेल महाकुंभ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र गुलिया ने बताया गया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ मे भाग लेने वाली सभी खेलों की टीमों का चयन ट्रायल आधार पर किया जायेगा। ट्रायल मे हरियाणा का निवासी खिलाड़ी ही भाग ले सकता है।

यह ट्रायल इन तिथि व खेल अनुसार लिये जायेगे:-

जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि तीरंदाजी खेल मे रिकर्व राऊण्ड तथा कम्पाऊंड राऊण्ड मे लड़कियों के ट्रायल शनिवार 08.06.2024 को प्रातः 08.00 बजे से तथा रिकर्व राऊण्ड व कम्पाऊंड राऊण्ड मे लड़के के ट्रायल 09.06.2024 को प्रातः 08.00 बजे से खेल परिसर, सै0-12 मे स्थित तीरंदाजी खेल मैदान मे लिये जायेंगें। 

वहीं - एथलैटिकस मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल  08.06.2024 तथा 09.06.2024 को प्रातः 6.00 बजे से खेल परिसर, सै0-12 मे स्थित सिन्थेटिक एथलैटिकस ट्रैक पर लिये जायेंगें। बैडमिंटन खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल शनिवार  08.06.2024 को प्रातः 10 बजे से के.एल.मेहता दयानंद स्कूल, सेक्टर-7 मे स्थित बैडमिंटन अकैडमी मे लिये जायेंगे। बास्केटबाल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल शनिवार  08.06.2024 को प्रातः 08.00 बजे से इनडोर स्टेडियम, सै0-31 में लिये जायेंगें ।

तलवारबाजी खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल शनिवार 08.06.2024 तथा 09.06.2024 को प्रातः 9.00 बजे से इनडोर स्टेडियम, सेक्टर-31 में लिये जायेंगें ।

फुटबाल खेल के लड़कियों के ट्रायल शनिवार 08.06.2024 को प्रातः 6.00 बजे से राजा नाहर सिंह स्टेडियम मे स्थित फुटबाल मैदान में तथा लडकों के ट्रायल 09.06.2024 को प्रातः 06.00 बजे से खेल परिसर सैक्टर-12 में स्थित फुटबाॅल मैदार पर लिये जायेंगें ।

जिम्नास्टिक खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल शनिवार  08.06.2024 को प्रातः 9.00 बजे से खेल परिसर, सै0-12 मे स्थित इनडोर स्टेडियम मे लिये जायेंगें। हाॅकी खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल 08.06.2024 को सायं 04.00 बजे से खेल परिसर, सै0-12 मे स्थित हाॅकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान पर लिये जायेंगें। 

जूडो खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल 08.06.2024 को प्रातः 08.00 बजे से खेल परिसर, सै0-12 मे स्थित जूडो हाॅल मे लिये जायेंगें। कबड्डी खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल  08.06.2024 को प्रातः 08.00 बजे से वाईएमसीए स्पोर्टस काॅम्पलैक्स, सै0-17 मे स्थित कबडडी मैदान पर लिये जायेंगें।

टैनिस खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल 08.06.2024 को प्रातः 08.00 बजे से खेल परिसर, सै0-12 मे स्थित टैनिस अकैडमी मे लिये जायेंगें। शूटिंग खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल  08.06.2024 को प्रातः 09.00 बजे से खेल परिसर, सै0-12 मे स्थित शूटिंग रेंज पर लिये जायेंगें। टैबलटैनिस खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल  08.06.2024 को प्रातः 09.00 बजे से खेल परिसर, सै0-12 मे स्थित इनडोर स्टेडियम मे लिये जायेंगें। 

कुश्ती खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल खेल परिसर, सै0-12 मे स्थित कुश्ती हाॅल में 10.06.2024 को प्रातः 8.00 बजे से लिये जायेंगें। भारत्तोलन खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल  08.06.2024 को प्रातः 10.00 बजे से मिशन ओलम्पिक अकैडमी, गांवः- फरीदपुर में लिये जायेंगें। वालीबाल खेल मे लड़कियों के ट्रायल 08.06.2024 को दोपहर बाद 3.00 बजे तथा लडकें के ट्रायल दिनांक 09.06.2024 को दोपहर बाद 3.00 बजे खेल परिसर सै0-12 फरीदाबाद मे लिये जायेंगें ।

हैंडबाल खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल 09.06.2024 को दोपहर बाद 03.00 बजे से स्र्पोटस काम्पलैक्स, एन.आई.टी.-3 में लिये जायेंगें। ताईकवाण्डों खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल 09.06.2024 को प्रातः 09.00 बजे से खेल परिसर, सै0-12 मे स्थित जूडो हाॅल मे करवायें जायेंगें। साईक्लिंग, क्याकिंग एवं कैनोईंग तथा रोईंग खेल मे ट्रायल देने वाले लड़कियां व लड़के 08.06.2024 को प्रातः 10.00 बजे खेल परिसर, सै0-12 फरीदाबाद मे रिर्पोट करेंगें। 

क्रिकेट खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल 09.06.2024 को दोपहर 02.00 बजे से पाली सोहना रोड पर स्थित वान्या क्रिकेट अकैडमी मे करवायें जायेंगें। बाॅक्सिंग खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल 09.06.2024 को प्रातः 08.00 बजे से खेल परिसर, सै0-12 मे स्थित द्रोणाचार्य बाॅक्सिंग अकैडमी मे करवायें जायेंगें। तैराकी खेल मे लड़के व लड़कियों के ट्रायल 08.06.2024 को प्रातः 10.00 बजे से माॅर्डन स्कूल सैक्टर-17 मे स्वीमिंग पूल मे करवायें जायेंगें।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: