Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

PM मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से कर रहा है तरक्की : धनखड़

HARYANA-MINISTER-OP-DHANKHAR
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)


नारनौल, 20 अगस्त। नारनौल विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुख मेल-जोल बढ़ाकर मतदाताओं का दिल जीतने में जुट जाएं। पन्ना प्रमुख 60 वोटरों का सेवादार बनकर सेवा करें, यही भारतीय जनता पार्टी का कंसैप्ट है। इस मौके पर उन्होंने आजादी के लिए बलिदान हुए समस्त वीरों तथा हाल ही में लेह लद्दाख में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी। 

इस पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोलते हुए ओम प्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर भी करारे वार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना संगठन है और ना ही जनहित की कोई सोच है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। सम्मेलन को राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव, सांसद धर्मबीर सिंह व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक अभय सिंह व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव ने भी संबोधित किया।

श्री धनखड़ ने कहा कि चुनाव में एक साल से भी कम समय रह गया है और कांग्रेस अभी जिले स्तर का संगठन भी खड़ा नहीं कर पाई है, जबकि भाजपा विश्व स्तरीय पार्टी होने के साथ साथ भाजपा के पास बूथ प्रमुख से लेकर पन्ना प्रमुख तक की मजबूत समितियां हैं तथा समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत भाग है। पन्ना प्रमुख पार्टी संगठन की एक बड़ी ताकत भी है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से 2024 में केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्हें मायावी भी बताया और कार्यकर्ताओं को इनसे सचेत रहने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि इस बात को कभी भूल मत जाना कि धारा-370 लगाई किस पार्टी ने थी और तोड़ने वाली पार्टी कौन सी है। भाजपा ने जब जम्मू-कश्मीर से 370 हटाई तो 370 लगाने वाली कांग्रेस ने हटाने का भी विरोध किया है। भगवान राम को बाबरी मस्जिद में और टैंट में बैठाने वाली भी कांग्रेस पार्टी ही है। अब भाजपा ने भगवान राम का भव्य मंदिर बनाकर न केवल अपना वादा पूरा किया बल्कि भारत की आस्था का भी सम्मान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के आंदोलन में तीन लाख 27 हजार लोगों ने बलिदान दिया। लगभग साढ़े 12 हजार सेनानियों को अंग्रेज शासकों ने कोर्ट से फांसी की सजा दिला दी थी, इनमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे बलिदानी शामिल हैं। रामप्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह व अशफउल्ला खां जैसे क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। 

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश का विभाजन होगा तो मेरी लाश पर होगा, लोग गांधी जी पर भरोसा करते थे, लेकिन उन्हीं की पार्टी ने विभाजन स्वीकार कर लिया। दस लाख लोग मारे गए। भगत सिंह का गांव पाकिस्तान में चला गया। करतापुर साहिब पाकिस्तान में चला गया। उन्होंने कहा कि इस इतिहास को भूलना नहीं है इसे याद रखना है।

धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से ईर्ष्या थी। नेता जी ने अंडेमान निकोबार द्वीप समूह में झंडा फहराया था और उस समय उनकी सरकार को 19 देशों ने मान्यता भी दी थी। लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने झंडे को हटा दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की सरकार में फिर से झंडा लगाया गया लेकिन उसके बाद फिर हटा दिया गया जिससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस को नेता जी से ईर्ष्या रही है। 

अब मोदी सरकार ने ऐसा झंडा लगा दिया है कि जिसे कोई सरकार नहीं हटा सकती। द्वीप का नाम ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रख दिया है। इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा लगाई और राजपाथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया है। भाजपा ने नेताजी को पूरा मान-सम्मान देने का काम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 9 साल देश की तरक्की के लिए काम किया है। मोदी सरकार में हर घर गैस पहुंच रही है, हर घर नल से जल आ रहा है यही बदला हुआ भारत है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश है और जल्द ही मोदी के नेतृत्व में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत बन जाएगा। 

आज भारत का सम्मान पूरे विश्व में हो रहा है। जिस ईंग्लैंड शासनकाल में कभी सूरज  नहीं छिपता था आज उस देश को भारत वंशी ऋषि सुनक संभाल रहे हैं। इंग्लैंड में मुरारी बाबू की कथा सुनते हुए हम देख रहे हैं जिससे क्रांतिकारी मदनलाल ढींगड़ा और उद्यम सिंह की आत्मा को भी शांति मिल रही होगी, यही बदलता हुआ भारत है।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन के आयोजक व हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चारों और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में भाई-भतीजावाद, पर्ची-खर्ची के आधार पर नौकरियंा बंटती थी। प्रदेश में पानी का समान रूप से बंटवारा किया जा रहा है। 

महेंद्रगढ़ जिले की नहरों में भरपूर मात्रा में सिचाई का पानी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि तीन-तीन नेशनल हाईवे नारनौल विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजर रहे हैं। बीजेपी के शासनकाल में अनेकों ऐसी योजनाएं बनाई गई जिनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिल रहा है।

इस मौके पर उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि नारनौल की जनता पहले भी मोदी जी के साथ थी, आज भी साथ है और आगे भी मोदी जी के साथ रहेगी।  इस मौके पर प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, जिला प्रभारी अजय बंसल, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री, जिला परिषद के चेयरमैन डा. राकेश, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार महता, चेयरमैन गोविन्द भारद्वाज, विद्यानंद लाम्बा, अजीत कलवाड़ी, सरला यादव, डा. सतीश खोला, विजय सांगवान, देवेन्द्र यादव, लख्मीचंद चौहान, अमित मिश्रा, सुनील यादव, राज सिंह यादव, मनीष संघी, शैलेन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: