Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

खाते से आधार लिंक न होने के कारण किसानों का अटका रिफंड

Agriculture-and-Farmers-Welfare-Department
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

Agriculture-and-Farmers-Welfare-Department

पलवल, 08 अगस्त। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2022-23  में अलग-अलग मशीनरी योजनाओं में कृषि यंत्रो पर अनुदान दिए गए थे। इसके लिए किसानों ने  www.agriharyana.gov.in     पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन किए थे। इस दौरान 2500 से 10 हजार रुपए तक टोकन फीस जमा करवाई गई थी।

जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियंता अमीन मलिक ने बताया कि एसबी-89 स्कीम के तहत 22 ट्रैक्टरो पर 66 लाख अनुदान दिया गया था। इनमें अनुसूचित जाति के 241 किसानों ने 10 हजार प्रति किसानों की टोकन फीस जमा करवाई थी। इसमे से 230 किसानों की टोकन फीस विभाग द्वारा रिफंड कर दी गई है। शेष 11 किसानो के बैंक खाते से आधार लिंक न होने के कारण रिफंड नही हो पाई है। 

इसके साथ ही खरीफ मशीनीकरण योजना के तहत 2022-23 मे 43 किसानों को 38.31 लाख रुपए का अनुदान दिया गया था। इसमें से 57 किसानों ने विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन किया था। इन 51 किसानो की टोकन फीस विभाग द्वारा रिफंड कर दी गई है। शेष 06 किसानो के बैंक खाते से आधार लिंक न होने के कारण रिफंड नही हो पाई है।

इसी प्रकार से फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत वर्ष 2022-23 में 216 किसानों को लगभग 1 करोड 85 लाख रुपए का अनुदान दिया गया था। इनमें से 352 किसानों ने विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन किया था। इसमे से 307 किसानों की टोकन फीस विभाग द्वारा रिफंड कर दी गई है। शेष 45 किसानो के बैंक खाते से आधार लिंक न होने के कारण रिफंड नही हो पाई है। 

उन्होंने किसानो से आह्वïान करते हुए कहा कि जिन किसानों ने अभी तक अपना खाता आधार कार्ड से लिंक नही करवाया है वे सभी किसान जल्द से जल्द अपना खाता बैंक में जाकर आधार कार्ड से लिंक करवाएं और यूआईडीएआई पोर्टल पर भी जांच करें कि लिंक हुआ है या नही और आधार कार्ड लिंक की सूचना कार्यालय में भी दें, ताकि टोकन फीस वापिस की जा सके। अधिक जानकारी के लिए सहायक कृषि अभियंता पलवल के कार्यालय में अथवा दूरभाष नंबर-9416503276, 9588309466 पर संपर्क किया जा सकता है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Palwal News

Post A Comment:

0 comments: