Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

AAP सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाल करेंगे :अशोक तंवर

AAP-LEADER-ASHOK-TANWAR
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)


फरीदाबाद ,3 मार्च -सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आज बीके चौक स्थित नगर निगम  मुख्यालय पर दर्जनों विभागों बिजली, नगर निगम, हुड्डा ,जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन , शिक्षा आदि  विभागो के सेंकडो कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार की जन सेवाओ के विभागो के निजीकरण,दो लाख के करीब नियमित पदो पर भर्ती न करके पहले से चले आ रहे  28 हजार के करीब अनुबंध कर्मचारियो को पक्का करने की बजाय कौशल रोजगार  निगम के माध्यम  से कच्चे कर्मचारी रखने  की नीतियों  के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया । 

इस प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान करतार सिंह नेकी तथा मंच का संचालन जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया।

गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की चिर परिचित मांग पुरानी पेंशन को बहाल करने को अत्याधिक बल तब मिला जब  आप पार्टी के नेता अशोक तंवर , धर्मवीर भडाना व राकेश भड़ाना के नेतृत्व मे  आम आदमी पार्टी के हजारों सदस्य एवं कार्यकर्ताओ ने धरने मे शामिल होकर आंदोलन का समर्थन किया अशोक तवर ने कहा कि यदि प्रदेश में आप की सरकार आई तो पुरानी पेंशन को बहाल करने का काम करेगी।


प्रदर्शन मैं उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष  नरेश कुमार शास्त्री व जिला के सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि  पीएफआरडीए कानून को रद्द करवाने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार पर दबाव बनाने हेतू आगामी 14 मार्च को दिल्ली में जन्तर-मन्तर पर होने वाले राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन में कर्मचारियो से  बढ़ -चढ़ कर भाग लेने का भी आह्वान किया। ताकि देश भर में पुरानी पैंशन को बहाल करवाया  जा सके।

शास्त्री व खत्री  ने गत 19 फरवरी को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पंचकूला से चंडीगढ़ तक मुख्यमंत्री आवास पर जा रहे हजारों कर्मचारियों और सरपंचों पर किए गए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि आज होने वाली बातचीत में कर्मचारियों के पक्ष में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सैद्धांतिक निर्णय अवश्य ले। अन्यथा भविष्य में तमाम विभागों के कर्मचारी साझा आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। 

उक्त नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के साथ-साथ तमाम कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हरियाणा कौशल विकास निगम को फौरन रद्द करने, रिक्त पदों को पक्की भर्ती प्रक्रिया के जरिए भरने, आबादी के अनुपात में 10 लाख नए पद स्वीकृत करने आदि मांगों को भी जोरशोर से उठाया। 

गेट मीटिंग में उपरोक्त के अलावा ,नगर निगम के राज्य उपमहासचिव सुनील चिडालिया,सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान ,गुरचणसिंह खाडिया, मुकेश बेनीवाल, प्रेमपाल, कृष्णकुमार ,अनुप चिंडालिया,मनोज बालगुहेर, ब्लॉक बल्लभगढ प्रधान रामकेश सहारण, आदि ने भी अपने विचारों को साझा किया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: