Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

यौगिक परंपरा में हैं शिव जी हैं आदि गुरु : धर्मबीर भड़ाना

AAP-Faridabad-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

फरीदाबाद, 18 फरवरी। शनिवार को आम आदमी पार्टी फरीदाबाद की महाशिवरात्री धूमधाम से मनाई। महाशिवरात्री कार्यक्रम में आप नेता धर्मबीर भड़ाना, भीम यादव, आभास चंदीला एवं प्रदिप गुप्ता ने शिरकत कर पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। 

इस मौके पर धर्मबीर भड़ाना ने शिवरात्री के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि सनातन हिन्दु का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ।

इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि आध्यात्मिक पथ पर चलने वाले साधकों के लिए बहुत महत्व रखती है। यह उनके लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है जो पारिवारिक परिस्थितियों में हैं और संसार की महत्वाकांक्षाओं में मग्न हैं।

यौगिक परंपरा में, शिव को किसी देवता की तरह नहीं पूजा जाता। उन्हें आदि गुरु माना जाता है, पहले गुरु, जिनसे ज्ञान उपजा। ध्यान की अनेक सहस्राब्दियों के पश्चात्, एक दिन वे पूर्ण रूप से स्थिर हो गए।

वह दिन महाशिवरात्रि का था। उनके भीतर की सारी गतिविधियाँ शांत हुईं और वे पूरी तरह से स्थिर हुए, इसलिए साधक महाशिवरात्रि को स्थिरता की रात्रि के रूप में मनाते हैं। 

इस मौके पर भीम यादव एवं आभास चंदीला ने सयुंक्त बयान में कहा कि महाशिवरात्रि देवताओं और असुरों के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण है, यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें हम प्रार्थना करते हैं और भगवान शिव का आभार व्यक्त करते हैं और इसे हिंदू धर्म की शैव धर्म परंपरा में व्यापक रूप से मनाया जाता है, भगवान होने से ज्यादा शिव को हमेशा आदि गुरु माना जाता है जो ज्ञान और विवेक के सर्जक थे। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा इसी प्रकार मिल जुल कर सारे त्योंहार मनानें चाहिए।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: